छत्तीसगढ़ - 30 हजार की रिश्वत लेते CMHO ऑफिस के दो क्लर्क गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

बालोद , 16/10/2025 6:38:52 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 30 हजार की रिश्वत लेते CMHO ऑफिस के दो क्लर्क गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

बालोद 16 अक्टूबर 2025 - एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय बालोद में पदस्थ दो बाबुओं को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत हैं।

जानकारी के अनुसार, आरोपी बाबू युगल किशोर साहू और सुरेंद्र कुमार सोनकर ने CMHO कार्यालय के वाहन चालक से 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत प्रार्थी मुकेश कुमार यादव ने एसीबी रायपुर में दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि उसका डिमोशन कर उसे चौकीदार पद पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर में पदस्थ किया गया था।

उसने इस आदेश के खिलाफ बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद कोर्ट से स्टे आदेश मिला था। इसके बाद जब वह फिर से वाहन चालक के पद पर बहाल हुआ तो सर्विस बुक सत्यापन और एरियर निकालने के नाम पर CMHO कार्यालय के दोनों बाबुओं ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि दोनों बाबू पहले ही 20 हजार रुपए एडवांस के रूप में ले चुके थे। बाकी के 30 हजार गुरुवार को देने के लिए कहा गया था। एसीबी की टीम ने शिकायत की पुष्टि के बाद ट्रैप की योजना बनाई। जैसे ही आरोपी बाबू प्रार्थी से दूसरी किश्त के रूप में 15-15 हजार रुपए (कुल 30 हजार रुपए) ले रहे थे, टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया।

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH