छत्तीसगढ़ - पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, वारदात से ईलाके में मची सनसनी

कोरबा , 13/10/2025 6:51:50 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, वारदात से ईलाके में मची सनसनी

कोरबा 13 अक्टूबर 2025 - कोरबा से बड़ी घटना सामने आई है। पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दिया, फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर इसकी जांच में जुट गई है।

घटना कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र की है। मृतक संतराम यादव ट्रक चालक था और अपनी पत्नी व चार बच्चों के साथ रहता था। बीते शनिवार की शाम को शराब के नशे में संतराम यादव घर पहुंचा और अपनी पत्नी के साथ विवाद करने लगा। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि संतराम ने पत्नी के साथ मारपीट करते हुए मंगलसूत्र से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही डाॅग स्क्वायड व फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान पति का शव फंदे पर लटक हुआ था, वहीं पत्नी की लाश खाट पर पड़ी थी। पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक पति-पत्नी के 4 छोटे छोटे बच्चे हैं। इस घटना के बाद से बच्चों व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, दिवाली से पहले गांव में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से मातम पसरा हुआ है। सभी घटना की ही चर्चा कर रहे है।

इधर, पुलिस जांच में पता चला है कि पति शराबी था और नशे में आये दिन पत्नी से विवाद करता रहता था। फिलहाल, पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले में आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH