राजधानी में खुद को क्राईम ब्रान्च का अधिकारी बता कर लोगो को लूटने वाले दो शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे , इस तरह देते थे वारदात को अंजाम ,,

देश , 14-12-2020 11:46:11 AM
Anil Tamboli
राजधानी में खुद को क्राईम ब्रान्च का अधिकारी बता कर लोगो को लूटने वाले दो शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे , इस तरह देते थे वारदात को अंजाम ,,
नई दिल्ली 14 दिसम्बर 2020 - देश की राजधानी दिल्ली में खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाले दो शातिर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी 'ईरानी गैंग' के नाम से फैमस हैं. जब इन्हें पकड़ा उस वक्त ये बाइक पर बाइक पर थे. और असली पुलिस इन्हें पकड़कर थाने ले जा रही थी।

पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस के मुताबिक, पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि कुछ लोगों से नकली पुलिस बनकर ठगी का धंधा चला रहे हैं. ऐसे ही एक वारदात 09 दिसंबर को भी सामने आई थी. जहां अजय नाम का शख्स दो लाख रुपये लेकर देशबंधु गुप्ता रोड इलाके से गुजर रहा था. तभी सही कद-काठी के दो लोग उसके पास आए और खुद को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताने लगे।

क्राइम ब्रांच का नाम सुनते ही अजय भी सकपका गया और बैग खोलकर दिखाने लगा. लेकिन इसी बीच उसको बातों में लगाकर उसके बैग में रखे करीब ढाई लाख रुपये गायब कर दिए और फरार हो गए. अजय ने जब बैग खोलकर देखा तो उसमें रुपये नहीं थे. इस बात की जानकारी उसने डीबीजी रोड थाने की पुलिस को दी।

जिसके बाद एक स्पेशल टीम बनाई गई जिसने इलाके में लगे करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की. इस दौरान बदमाशों के बारे में पुलिस को अहम जानकारी मिली. वीडियो में बदमाशों का हुलिया, उनके शरीर की बनावट देखकर पुलिस का शक सीधा ईरानी गैंग पर ही गया. जिसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए भीड़भाड़ वाली जगहों पर सादी वर्दी में पुलिस वालों को तैनात किया गया।

दूसरी वारदात 11 दिसंबर हुई. इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके में ट्रैप लगाया गया. तभी कॉन्स्टेबल अतुल और प्रवीण को एक बाइक पर दो लोग संदिग्ध नजर आए. जैसे ही उनको पकड़ा वो भागने की कोशिश करने लगे. हालांकि उनकी ये कोशिश कामयाब नहीं हो पाई और एक कॉन्स्टेबल ने बहादुरी के साथ उन्हें पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंसूर अली और अकबर अली के तौर पर हुई है. दोनो मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं. फिलहाल वारदात करने तक ये लोग दिल्ली के शाहीन बाग में किराए पर रुके थे. इनके पास से पुलिस को 40 हजार रुपये नगद और बाइक बरामद हुई है. ये अब तक एक दर्जन से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुके हैं. अब पुलिस इनके गैंग के और बदमाशों की तलाश कर रही है।

ताज़ा समाचार

आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH