छात्रा के बैंक एकाउंट से ठगों ने उड़ाए एक लाख से अधिक की रकम , बी एड करने के लिए पाई पाई कर जमा किये थे रुपये ,,

उत्तर प्रदेश , 14-12-2020 11:29:29 AM
Anil Tamboli
छात्रा के बैंक एकाउंट से ठगों ने उड़ाए एक लाख से अधिक की रकम , बी एड करने के लिए पाई पाई कर जमा किये थे रुपये ,,
कन्नौज 14 दिसम्बर 2020 - उत्तरप्रदेश के कन्नौज जिले में एक छात्रा ठगी शिकार हो गई. छात्रा के खाते से 12 बार में एक लाख रुपये से अधिक की रकम पार हो गई. छात्रा जब रुपये निकालने बैंक पहुंची, तब उसको इस बात की जानकारी हुई।

छात्रा ने यह रकम बीएड की फीस के लिए जमा कर रखी थी. पीड़ित छात्रा का आरोप है कि खाता में मोबाइल नंबर दर्ज होने के बावजूद ट्रांजेक्शन का कोई भी मैसेज उसके पास नहीं पहुंचा. वहीं, छात्रा पुलिस और बैंक से परस्पर सहयोग न मिलने की बात भी कह रही है. पीड़िता ने तिर्वा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है. इस मामले को लेकर पुलिस के आला अधिकारी का कहना है कि शिकायत दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, शिखा देवी कनौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ला की रहने वाली हैं. उनका भारतीय स्टेट बैंक शाखा तिर्वा में एकाउंट है. बैंक एकाउंट में करीब एक लाख से अधिक रूपये जमा थे. छात्रा का कहना है कि वह बीते पांच नवम्बर को खाते से रुपये निकालने गई थी. उसने 30 हजार रुपये का विड्राल भरकर जमा किया तो बैंककर्मी ने खाते में रुपये नही होने की बात कही।

इस पर उसके होश उड़ गए. आनन-फानन में शिखा ने परिजनों को मामले की जानकारी दी. उसके बाद पीड़िता ने खाते का मिनी स्टेटमेंट निकलवाया. स्टेटमेंट में सामने आया कि खाते से 12 बार में रुपये निकाले गए हैं. ठगों ने करीब 1.10 लाख रुपये निकाल लिए हैं. छात्रा ने बताया कि 1.10 लाख रुपये किसी तरह से इकट्ठा किए थे. इसके लिए उसने अपने परिवार के सदस्यों से थोड़े-थोड़े पैसे मांगे थे, जिसके बाद उसने पैसों का जुगाड़ किया था. साथ ही जानकारी करने पर पता चला कि महाराष्ट्र की ब्रांच से रुपये निकाले गए हैं. पीड़िता ने तिर्वा कोतवाली में पहुंचकर ठगी होने की शिकायत दर्ज कराई है. सीओ दीपक कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही के आदेश दे दिए गए हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH