चाम्पा - कोरबा रेल मार्ग पर बड़ा हादसा टला, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के पहिये के नीचे आया..

कोरबा , 10/10/2025 12:54:39 AM
Anil Tamboli
चाम्पा - कोरबा रेल मार्ग पर बड़ा हादसा टला, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के पहिये के नीचे आया..

कोरबा 10 अक्टूबर 2025 - कोरबा-चांपा रेल मार्ग पर आज मड़वारानी स्टेशन के पास छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के पहिए के नीचे एक बड़ा लोहे का एंगल फंस गया। इस दौरान यात्रियों ने जोरदार आवाज सुनी और अचानक झटके महसूस हुए। गनीमत रही कि ट्रेन के लोको पायलट ने समय रहते तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिसके चलते ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची।

जांच के दौरान पाया गया कि पटरियों पर भारी लोहे का एक बड़ा एंगल फंसा हुआ था, जो चलती ट्रेन के दोनों पहियों के बीच फंस गया था। थोड़ी भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। जिस ट्रैक पर ये घटना हुई उसी के पास एक फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि निर्माण कार्य में उपयोग होने वाला यह लोहे का एंगल लापरवाही वश ट्रैक पर गिर गया होगा। घटना के बाद मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंचे और ट्रैक की जांच की।

रेलवे के कोरबा एआरएम उत्कर्ष गौरव ने बताया कि “ट्रैक पर कुछ समस्या आई थी, जिसे तुरंत ठीक कर लिया गया। किसी यात्री को कोई परेशानी नहीं हुई और ट्रेन को सुरक्षित रवाना कर दिया गया।”

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव

छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH