युवती पर हुए एसिड अटैक का आरोपी 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार , युवती पर तेजाब फेंकने वाला कोई और नही बल्कि युवती का ,,

उत्तर प्रदेश , 14-12-2020 4:03:32 AM
Anil Tamboli
युवती पर हुए एसिड अटैक का आरोपी 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार , युवती पर तेजाब फेंकने वाला कोई और नही बल्कि युवती का ,,
गाजियाबाद 13 दिसम्बर 2020 - दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में एक युवती पर तेजाब फेंकने के मामले का खुलासा हुआ है. गाजियाबाद पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर ही मामले का खुलासा कर दिया है। 

दरअसल शनिवार को रात साढ़े तीन बजे सो रही युवती पर तेजाब डालकर एक शख्स फरार हो गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जब पूरे मामले का खुलासा हुआ तो लोगों के होश उड़ गए. खुद आरोपी ने पूरी वारदात का खुलासा किया है।

खुलासे में सामने आया कि पीड़ित लड़की पर तेजाब फेंकने वाला खुद उसका जीजा था. पुलिस के इस खुलासे में ये साफ हो गया कि असल में लड़की का जीजा ही पूरी वारदात का ताना बाना बुनने से लेकर अंजाम तक पहुंचाने वाला अकेला आरोपी है. देहात गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक डॉ. इराज राजा ने बताया कि आरोपी मेरठ का रहने वाला है. उसकी 6 साल पहले पीड़ित लड़की की बड़ी बहन से शादी हुई थी।

बताया जा रहा है कि आरोपी जीजा सिराज के 23 वर्षीय अपनी साली से बीते कुछ समय से प्रेम संबंध थे. वह युवती से जबरन बार-बार संबंध बनाने की कोशिश करता था लेकिन युवती हर बार इसके लिए मना करती थी. वहीं कुछ समय पहले ही युवती का रिश्ता भी तय हो गया था और उसकी शादी होने वाली थी।

जीजा सिराज खुद अपनी पत्नी की छोटी बहन से ही दूसरी शादी करना चाहता था. आरोपी जीजा को ये बात नागवार गुजरी जिसकी वजह से उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी जीजा को हिरासत में ले लिया है और जेल भी भेज दिया है. दूसरी ओर साली का चेहरा पूरी तरह जल चुका है और वो जिंदगी और मौत से अस्पताल में जूझ रही है।

ताज़ा समाचार

भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH