न्यायधानी की ट्रैफिक पुलिस हुई ठगी का शिकार , चूरन वाले दो सौ रुपये का नोट थमा कर युवक हुआ नौ दो ग्यारह ,,

बिलासपुर , 14-12-2020 1:48:08 AM
Anil Tamboli
न्यायधानी की ट्रैफिक पुलिस हुई ठगी का शिकार , चूरन वाले दो सौ रुपये का नोट थमा कर युवक हुआ नौ दो ग्यारह ,,
बिलासपुर 13 दिसम्बर 2020 - छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में ट्रैफिक जांच के दौरान एक युवक ने पुलिस अधिकारियों को नकली नोट थमा दिया। बाइक सवार युवक ने पुलिस को चालान के बदले चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया का नकली नोट दे दिया। 

बच्चों की चूरन और लेमन ज्यूस के साथ मिलने वाले खिलौना नोट चालान के बदले मिलने से महकमे में हड़कंप मच गया है। 

यातायात जांच के दौरान पुलिस दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को रोककर उनके दस्तावेजों और गाड़ी की जांच कर रही थी। बड़ी चालाकी से नोट देकर युवक भागने में भी कामयाब हो गया। घटना मंगला चौक इलाके की है। जांच के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को रोका पूछताछ में उसने कुछ दस्तावेज दिखाए लेकिन उसके पास प्रदूषण की जांच का पेपर नहीं था। 

नियम के अनुसार पुलिस ने 200 रुपए का चालान काटने की बात कही युवक फौरन चालान भरने को राजी भी हो गया। रसीद मिलते ही उसने 200 रुपए का नोट जांच अधिकारी को दिया और मौके से फरार हो गया। बाद में अधिकारियों ने जब रसीद के हिसाब से रुपयों की जांच की तो उसपर चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया लिखा मिला। मतलब वह बच्चों की चूरन और लेमन ज्यूस के साथ मिलने वाले खिलौना नोट था। 

अब पुलिस को इस तरह से ठगने वाले युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शहर में कोई बड़ा रैकेट भी सक्रिय हो सकता है जो नकली नोट बाजार में खपा रहा हो। इस मामले में यातायात एडिशनल एसपी रोहित बघेल ने कहा है कि जांच के बाद ही नोट लेना चाहिए था। अधिकारियों से इस मामले में रिपोर्ट मांगी गई है।

ताज़ा समाचार

भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH