छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में पति और पत्नी की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर , 01/10/2025 4:43:18 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में पति और पत्नी की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर 01 अक्टूबर 2025 - पति और पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी मच गई है। पत्नी का शव खेत के मेड में पड़ा मिला है वही पति की लाश फांसी पर लटकते मिली है। पुलिस हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जता रही है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। मृतकों की पहचान अमित इंदुआ (29) पिता संतोष इंदुआ और उसकी पत्नी अंजू इंदुआ (25) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक दोनों मंगलवार की रात दुर्गा पूजा देखने के लिए निकले थे। लौटने के बाद बच्चों को सुलाकर घर से बाहर चले गए। सुबह खेत में पत्नी की लाश और पास के पेड़ पर पति का शव फंदे पर लटका मिला।

ग्रामीणों के अनुसार, अमित शराब पीने का आदी था और पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा था। पुलिस को यह भी आशंका है कि अंजू ने जहर खा लिया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

इस पूरे मामले में SSP रजनेश सिंह ने बताया कि 6-7 दिन पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ था। बुधवार सुबह दोनों की लाश मिली है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव

छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH