गैरेज में रखा हवा भरने का कम्प्रेशर टैंक फटा , हादसे में एक की मौत ,,,

मध्य प्रदेश , 13-12-2020 11:21:09 PM
Anil Tamboli
गैरेज में रखा हवा भरने का कम्प्रेशर टैंक फटा , हादसे में एक की मौत ,,,
रतलाम 13 दिसम्बर 2020 - मध्यप्रदेश के पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम गुडरखेड़ा में पंक्चर बनाने व वाहन सुधारने की गुमटी में रखा हवा भरने का कम्प्रेशन फटने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक बाइक सुधारकर गुमटी के अंदर पेचकस रखने गया था। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। कम्प्रेसर के पास ही दुकानदार व दो अन्य युवक भी बैठे हुए थे, लेकिन उनकी तरफ का हिस्सा नहींं फूटा, इसके कारण वे बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई।

जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय धर्मेंद्रसिंह राठौर पिता दूलेसिंह राठौर निवासी ग्राम गुडरखेड़ा रविवार सुबह करीब दस बजे गांव में स्थित विनोद दास बैरागी की पंक्चर बनाने व दोपहिया वाहन सुधारने की गुमटी पर अपनी बाइक सुधरवाने गया था। उसकी बाइक के एक्सीलेटर का लीवर खराब हो गया था। धर्मेंद्र स्वयं बााइक सुधारने का थोड़ा बहुत काम कर लेता था। उसी ने बाइक का लीवर ठीक किया और पेचकस रखने गुमटी में गया। तभी अचानक अंदर की तरफ से कम्प्रेशर फट गया।

कम्‍प्रेशर के टूकड़े उड़कर धर्मेंद्र के दोनों पैरों पर जाकर लगे, इससे उसके दोने पैर घुटने के नीचे से बुरी तरह जख्मी हो गए। वहीं गुमटी में रखा सामान व गुमटी के पतरे क्षतिग्रस्त होकर दूर--दूर जा गिरे। धर्मेद्र को दोपहर करीब बारह बजे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH