छत्तीसगढ़ - पहले नाबालिग के रेप कर बनाया वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल, अब हुआ गिरफ्तार

सरगुजा , 30/09/2025 4:07:50 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पहले नाबालिग के रेप कर बनाया वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल, अब हुआ गिरफ्तार

अंबिकापुर 30 सितम्बर 2025 - सरगुजा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिग से पहले दुष्कर्म किया, फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने लगा। इतना ही नहीं आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया था।

शिकायतकर्ता ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि घुटरापारा अंबिकापुर निवासी आदित्य सोनकर ने नाबालिग बेटी को पसंद करने की बात कहकर शादी का झांसा दिया। आरोपी ने बहला फुसला कर जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 458/25 धारा 376 (2)(ढ) और पोक्सो एक्ट की धारा 4,6 एवं IT एक्ट की धारा 67(A) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

जाँच दौरान पुलिस टीम द्वारा पीड़िता का बयान लेकर आरोपी की तलाश शुरू की गई। इसी बीच आरोपी आदित्य सोनकर को महाराष्ट्र से पकड़कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH