छत्तीसगढ़ - कॉलेज की छात्रा के साथ आरक्षक ने किया रेप, IG की दखल के बाद FIR दर्ज

बलरामपुर , 30/09/2025 1:32:09 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कॉलेज की छात्रा के साथ आरक्षक ने किया रेप, IG की दखल के बाद FIR दर्ज

बलरामपुर 30 सितंबर 2025 - बलरामपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है यहां एक कालेज छात्रा के साथ आरक्षक ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है। मामला बलरामपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा जशपुर जिले की रहने वाली है। वह बलरामपुर में अपने रिश्तेदार के घर पर रहकर कालेज की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा के रिश्तेदार बलरामपुर में ही पुलिस विभाग में पदस्थ हैं। पीड़ित छात्रा ने बताया कि कालेज में पढ़ाई करने के दौरान ही उसका परिचय बलरामपुर पुलिस लाइन के वाहन शाखा में पदस्थ आरक्षक सत्येंद्र पाठक से हो गया। 22 फरवरी 2025 को जब उसके रिश्तेदार ड्यूटी पर चले गए थे, तभी दोपहर में सत्येंद्र पाठक उसके घर पहुंचा और उसने रेप की घटना को अंजाम दिया।

आरक्षक सत्येंद्र पाठक की इस करतूत की जानकारी छात्रा ने ड्यूटी से घर लौटे अपने रिश्तेदारों को दी। जिसके बाद उन्होंने सत्येंद्र पाठक को फटकार लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। तब आरोपी ने दोबारा ऐसी कोई हरकत नहीं करने की कसम खाई और रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के लिए छात्रा के परिजनों को राजी कर लिया। छात्रा ने आरोप लगाया कि इस घटना के दो सप्ताह बाद आरक्षक सत्येंद्र पाठक ने छात्रा को अकेली पाकर अपने साथ घर ले गया। जहां उसने दोबारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के साथ ही मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दे दी।।

घटना के बाद सहमी छात्रा पढ़ाई छोड़कर जशपुर अपने घर वापस आ गई। अप्रैल में किसी तरह उसने साहस जुटाकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद आरोपी आरक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी। लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की।

थाने में FIR दर्ज नही होने से परेशान छात्रा ने मामले की शिकायत सरगुजा IG से की। IG के निर्देश के बाद जशपुर जिले के बगीचा पुलिस ने शून्य पर आरक्षक सत्येंद्र पाठक के खिलाफ अपराध दर्ज कर केस डायरी बलरामपुर पुलिस को भेज दी है।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH