छत्तीसगढ़ - 16 साल की प्रेमिका ने प्रेमी सद्दाम की गला रेतकर की हत्या, वारदात के बाद किया यह..

रायपुर , 30/09/2025 11:41:41 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 16 साल की प्रेमिका ने प्रेमी सद्दाम की गला रेतकर की हत्या, वारदात के बाद किया यह..

रायपुर 30 सितम्बर 2025 - रायपुर के स्टेशन रोड स्थित एवन लॉज में हुई एक सनसनीखेज वारदात से शहर में हड़कंप मचा गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लॉज के एक कमरे में ठहरी एक 16 वर्षीय नाबालिग युवती ने अपने प्रेमी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक मोहम्मद सद्दाम मूलतः बिहार का रहने वाला था और फिलहाल छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रह रहा था।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की बिलासपुर की रहने वाली है, वह अपने प्रेमी सद्दाम के साथ लॉज में ठहरी हुई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान उसने कथित तौर पर धारदार हथियार से अपने प्रेमी की गले पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने कमरे को बाहर से बंद कर दिया और मृतक का मोबाइल अपने साथ ले गई। कमरे की चाबी उसने रेलवे ट्रैक पर फेंक दी। घटना के बाद नाबालिग लड़की अपने घर लौट गई और अपनी माँ को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों ने बिलासपुर पुलिस को वारदात की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने और जांच शुरू करने का काम तुरंत शुरू कर दिया। पुलिस मृतक के मोबाइल नंबर के आधार पर उसके परिजनों से संपर्क कर रही है। वहीं, नाबालिग लड़की से पूछताछ जारी है, ताकि हत्या के पीछे के सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी और दोषी के खिलाफ जल्द ही कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..

छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..

छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH