छत्तीसगढ़ - मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में बड़ा घोटाला, हार्डवेयर की दुकान से खरीदी गई सुहाग की सामग्री

बालोद , 29/09/2025 1:36:52 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में बड़ा घोटाला, हार्डवेयर की दुकान से खरीदी गई सुहाग की सामग्री

बालोद 29 सितम्बर 2025 -  बालोद जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में एक अजीबोगरीब अनियमितता सामने आई है, जहां सुहाग सामग्री की खरीद एक सीमेंट और हार्डवेयर दुकान से की गई। यह खुलासा सूचना के अधिकार से प्राप्त दस्तावेजों से हुआ है, जो योजना के क्रियान्वयन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की ओर इशारा करता है। 

दरअसल फरवरी 2024 में डौंडी में हुए सामूहिक विवाह समारोह में 34 जोड़ों का विवाह कराया गया था। योजना के नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री की खरीद स्थानीय स्तर पर होनी चाहिए, लेकिन डौंडी परियोजना स्तरीय क्रय समिति ने इसे नजरअंदाज कर सैकड़ों किलोमीटर दूर जांजगीर-चांपा जिले की फर्म 'श्री ज्योति इंटरप्राइजेस' से सामग्री खरीदी। हैरानी की बात यह है कि यह फर्म मुख्य रूप से सीमेंट और हार्डवेयर सामग्री का कारोबार करती है, न कि सुहाग या विवाह से जुड़ी वस्तुओं का।

दस्तावेजों में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि खरीदी गई सुहाग सामग्री का बिल 'श्री ज्योति इंटरप्राइजेस' के नाम पर जारी किया गया। एक सीमेंट दुकान से सुहाग सामग्री जैसे श्रृंगार के सामान, कपड़े या अन्य विवाह संबंधी वस्तुओं की खरीद कैसे संभव है, यह अपने आप में एक बड़ा फर्जीवाड़ा लगता है। आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, कई बिलों में तारीख का स्पष्ट उल्लेख तक नहीं है, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर संदेह और गहरा होता है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH