टिटलागढ़ पैसेंजर ट्रेन में लाखों के जेवर की चोरी, गतौरा स्टेसन के पास दिया वारदात को अंजाम

बिलासपुर , 29/09/2025 12:39:34 AM
Anil Tamboli
टिटलागढ़ पैसेंजर ट्रेन में लाखों के जेवर की चोरी, गतौरा स्टेसन के पास दिया वारदात को अंजाम

बिलासपुर 29 सितम्बर 2025 - ट्रेनों में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला टिटिलागढ़ पैसेंजर ट्रेन का है, जिसमें सफर कर रही एक महिला का बैग खोलकर चोरों ने सोने-चांदी के कीमती जेवर उड़ा लिए। पीड़िता ने चोरी गए जेवरों की कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई है हालांकि GRP रायगढ़ ने मामले में लगभग 2 लाख 70 हजार रुपये की चोरी दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार, रायगढ़ रेलवे में PWI पद पर पदस्थ सुंदरलाल साहू की पत्नी राजकुमारी साहू 23 सितंबर को बिलासपुर से रायगढ़ जाने के लिए टिटिलागढ़ पैसेंजर ट्रेन में सवार हुई थीं। ट्रेन के छूटने से पहले उन्होंने अपना बैग सीट के नीचे रखा था। उसी दौरान उनके सामने बैठे एक युवक ने उन्हें बार-बार बैग को ऊपर रखने की सलाह दी। युवक की लगातार बातों पर ध्यान देते हुए महिला ने बैग को सीट के ऊपर रख दिया।

इसके कुछ देर बाद जब ट्रेन गतौरा स्टेशन से आगे बढ़ी, तो दो युवक ट्रेन में चढ़े और सीधे उसी सीट के पास जाकर बैठ गए, जहां बैग रखा था। कुछ देर सफर करने के बाद वे दोनों युवक उतर गए। इसके बाद सामने बैठा युवक, जिसने बार-बार बैग ऊपर रखने की बात कही थी, वह भी अगले स्टेशन पर उतर गया। रायगढ़ पहुंचने पर जब राजकुमारी साहू ने बैग खोला, तो अंदर रखे सोने-चांदी के जेवर गायब थे। चोरी गए सामान में लगभग 7 तोला सोना और 21 तोला चांदी शामिल थी। इनमें हार, मंगलसूत्र, चेन, कान की बाली, झुमके और चांदी के पायल जैसे आभूषण मौजूद थे।

पीड़िता ने बताया कि कुल चोरी की कीमत लगभग 9 लाख रुपये है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रायगढ़ GRP ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच के लिए डायरी को बिलासपुर GRP को भेज दिया गया है, क्योंकि घटना स्थल गतौरा स्टेशन के आसपास का माना जा रहा है।

GRP अधिकारियों ने बताया कि मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। CCTV फुटेज और ट्रेन यात्रियों के बयानों के आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH