05 दिन से फरार स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती गिरफ्तार, स्वामी के कांड जानकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली , 28/09/2025 4:23:14 PM
Anil Tamboli
05 दिन से फरार स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती गिरफ्तार, स्वामी के कांड जानकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली 28 सितम्बर 2025 - 17 छात्राओं से यौन शोषण के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्वामी चैतन्यानंद आगरा के एक होटल में छिपा था, जहां दिल्ली पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि दिल्ली के वसंत कुंज स्थित निजी मैनेजमेंट संस्थान श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की छात्राओं ने चैतन्यानंद पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। स्वामी चैतन्यानंद पिछले 5 दिन से फरार था। गिरफ्तारी बीती रात करीब 3.30 बजे एक होटल से की गई है। वह पिछले कई दिनों से आगरा में छिपा था। फिलहाल उससे मामले में पूछताछ की जा रही है।

कुछ दिन पहले श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की 17 छात्राओं ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए बताया था- चैतन्यानंद रात को जबरदस्ती उन्हें अपने बेडरूम में बुलाता था और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। इसके अलावा गर्ल्स हॉस्टल के कमरों में भी CCTV लगाने का आरोप सामने आया था। 

पीड़ित छात्राओं का आरोप है कि स्वामी उनसे अश्लील सवाल पूछता था, जैसे कि क्या उन्होंने किसी से शारीरिक संबंध बनाए हैं और यदि बनाए हैं तो क्या कंडोम का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा, वह रात के समय छात्राओं को वाट्सऐप पर मैसेज भेजता था, जिनमें लिखा होता था—Baby, I love you कई छात्राओं ने यह भी बताया कि उन्हें देर रात उसके निजी कक्ष में बुलाया जाता था और फॉरेन ट्रिप के लिए दबाव बनाया जाता था। एक शिकायतकर्ता का कहना है कि उसे जबरन मथुरा ले जाने की कोशिश भी की गई।

पुलिस ने यौन शोषण के अलावा स्वामी चैतन्यानंद पर फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग करने और धर्म का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी का केस भी दर्ज किया था। आरोप लगने का बाद से दिल्ली पुलिस चैतन्यानंद को ढूंढ रही थी। 

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH