छत्तीसगढ़ - मालिक को ब्लैकमेल कर नौकरानी ने वसूले 15 लाख, फिर किया ऐसी डिमांड की..

दुर्ग , 28/09/2025 3:43:46 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मालिक को ब्लैकमेल कर नौकरानी ने वसूले 15 लाख, फिर किया ऐसी डिमांड की..

दुर्ग 28 सितम्बर 2025 - दुर्ग जिले से रिटायर्ड रेल कर्मचारी को रेप केस में फंसाकर लाखों रुपए ऐंठने का एक मामला सामने आया है, इस मामले में भिलाई पुलिस ने रिटायर्ड रेल कर्मचारी की नौकरानी को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस ने रिटायर्ड रेल कर्मचारी की शिकायत पर उसकी नौकरानी को गिरफ्तार किया है। जो कि उसे रेप के झूठे केस मे फंसाने की धमकी देकर 15 लाख रुपए ऐंठ चुकी थी। इसके बाद भी उसने 40 लाख रुपए और देने की डिमांड की तो पीड़ित ने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। 

पीड़ित रिटायर्ड रेल कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह पत्नी की मौत के बाद BMY चरोदा के वार्ड क्रमांक 24 स्थित अपने घर में अकेले रहता है। 2018 में उसने एक महिला को घर के काम काज और खाना बनाने के लिए रखा था। तीन चार साल तो सब सही से चलता रहा, लेकिन फिर वह काम में लापरवाही बरतने लगी और कुछ कहने पर झगड़ा करने लगी। 

हद तो तब हो गई जब उसने रेप के झूठे केस और अपनी बेटी से छेड़छाड़ के मामले में फंसाने के साथ ही बड़े अधिकारियों से जान पहचान होने की धमकी देते हुए पैसे की मांग करने लगी। इसके बाद पीड़ित ने उसे तीन लाख, सात लाख और पांच लाख रुपए चेक के जरीए दे दिए। 15 लाख रुपए लेने के बाद भी उसका मन नहीं भरा और उसने 40 लाख रुपए मांग लिए।

आरोपी नौकरानी ने जब पीड़ित से 40 लाख रुपए की मांग की तो उसने परेशान होकर मामले की शिकायत पुरानी भिलाई थाना में कर दी। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी नौकरानी को 27 सितंबर को पकड़ लिया। वहीं जब उससे पूछताछ की गई तो उसने रुपए वसूलने की बात कबूल ली। उसने बताया कि वसूली के पैसों से उसने पंचशील नगर में एक प्लॉट खरीदा था और 5 लाख उसके अकाउंट में है। पुलिस ने प्लॉट और अकाउंट के रुपए को जब्त कर लिया है।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH