द डर्टी पिक्चर की एक्ट्रेस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने , इस वजह से हुई थी अभिनेत्री की मौत ,,

देश , 13-12-2020 7:39:47 PM
Anil Tamboli
द डर्टी पिक्चर की एक्ट्रेस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने , इस वजह से हुई थी अभिनेत्री की मौत ,,
कोलकाता 13 दिसम्बर 2020 - 'द डर्टी पिक्चर'और 'लव सेक्स और धोखा' जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं बांग्ला अभिनेत्री आर्या बनर्जी की मौत के मामले में पुलिस ने किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया है। 

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि विख्यात सितार वादक निखिल बंद्योपाध्याय की बेटी आर्या बनर्जी शुक्रवार को रहस्यमयी परिस्थिति में अपने आवास पर मृत पाई गईं थीं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके बड़ी मात्रा में शराब पीने का खुलासा हुआ है।

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने उनकी हत्या की किसी भी तरह की आशंका को खारिज कर दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा हो सकता है कि शुक्रवार सुबह अभिनेत्री को दिल का दौरा पड़ा हो और उसके बाद वह मदद मांगने के लिए उठी हों लेकिन गिर गई हों। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम जांच में भी यह बताया गया कि उनके शरीर के निकट मिला खून प्राथमिक तौर पर उनके गिरने की वजह से बहा हो सकता है।

उन्होंने बताया कि उनके पेट में करीब दो लीटर अल्कोहल मिला। वह चेहरे के बल गिरीं, जिससे उन्हें चोट लगी और उनके शरीर से खून बहा।  पुलिस को उनके घर से शराब की कई बोतलें और खून के धब्बों वाले टिश्यू पेपर मिले। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि 33 वर्षीय अभिनेत्री बीमार चल रही थीं और हृदय संबंधी समस्याओं समेत कई बीमारियों से ग्रसित थीं।

शुक्रवार को उनकी घरेलू सहायिका ने सुबह जब घंटी बजायी, तो उसे कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसे संदेह हुआ और उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। 

पुलिस अधिकारियों ने तीसरी मंजिल पर स्थित अपार्टमेंट का दरवाजा तोड़ा तो अभिनेत्री को शयन कक्ष में मृत अवस्था में पड़ा हुआ पाया। घरेलू सहायिका ने कहा कि आर्या बनर्जी अकेली रहती थीं और किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं रखती थीं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH