छत्तीसगढ़ - सिकंदर मेमन के घर पर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल

कोरबा , 25/09/2025 10:53:51 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सिकंदर मेमन के घर पर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल

कोरबा 25 सितम्बर 2025 - कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया मार्ग पर बुधवार देर रात अचानक गोलियों की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। बाइक सवार एक युवक ने सिकंदर मेमन के घर के सामने फायरिंग की। दो राउंड चली गोली में से एक शटर पार करते हुए अंदर घुस गई जबकि दूसरी गोली दरवाजे में धंस गई। उस वक्त घर के लोग सोने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ।

रात में अचानक हुई फायरिंग से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घरों से बाहर निकलकर ग्रामीण इधर-उधर देखने लगे। इसी बीच हमलावर तेजी से बाइक दौड़ाते हुए कसनिया से हाईवे की ओर बढ़ रहा था। सूत्र बताते हैं कि भागते समय आरोपी की बाइक फिसल गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। गिरने के बाद उसने स्थानीय लोगों को गुमराह करने के लिए अपनी शर्ट बदल ली, ताकि पहचान छिपाई जा सके। हालांकि गांव के युवकों को उसका हावभाव संदिग्ध लगा। उन्होंने तुरंत पीछा करना शुरू किया और उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए रखा।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी स्वयं मौके पर पहुंचे। उनके साथ ASP व फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। एसपी तिवारी ने कहा, अभी तक फायरिंग की वजह साफ नहीं हो पाई है। आरोपी से पूछताछ जारी है। हर पहलू पर जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों की सक्रियता और तुरंत सूचना देने से आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया गया वरना वह बस में बैठकर कटघोरा से फरार हो सकता था। फिलहाल पुलिस वारदात के पीछे छिपे कारण और आरोपी के आपराधिक बैकग्राउंड की पड़ताल कर रही है।

ताज़ा समाचार

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH