बड़ा सड़क हादसा , पाँच से अधिक लोगो की मौत की खबर , बढ़ सकती है मृतकों की संख्या ,,

मध्य प्रदेश , 13-12-2020 3:43:08 AM
Anil Tamboli
बड़ा सड़क हादसा , पाँच से अधिक लोगो की मौत की खबर ,  बढ़ सकती है मृतकों की संख्या ,,
नीमच 12 दिसम्बर 2020 - मध्यप्रदेश के नीमच के पास से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। दो वाहनों की टक्‍कर में कई लोगों के मारे जाने की सूचना है। 

शुरुआत जानकरी के अनुसार यह दुर्घटना राजस्थान सीमा में हुई है। सांवरिया जी के दर्शन से लौट रहे वाहन की दुर्घटना में 5 लोगों की मृत्यु की सूचना है। सादलखेड़ा में हुई दुर्घटना में 5 व्यक्तियों की मृत्यु होने की पुष्टि पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने की है। पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया है कि 12 व्यक्ति घायल है जिन्हें उपचार के लिए ले जाया गया है और मौके के लिए जिला कलेक्टर किशोर कुमार एवं अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह रवाना हो चुके हैं। 

सवारियां जी से आ रहे चिंकारडा चौराहा के पास एक ट्रेलर ने एक तूफान गाड़ी को टक्कर मार दी जिसमें मौके पर 5 लोगों की मौत हो चुकी है। तूफान गाड़ी को गाँववाले और पुलिस द्वारा निकालने की कोशिश की जा रही है। इस भीषण दुर्घटना में अभी भी शव अंदर ही फंसे हुए हैं जिन्हें जेसीबी की मदद से निकाला जा रहा है। 

अभी मौत का आंकड़ा स्पष्ट नहीं है लेकिन दर्जनभर व्यक्तियों की मौत बताई जा रही है। सभी मृतक आक्या कला, निवासी तहसील ताल, जिला रतलाम निवासी बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार 13 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और 03 शवों को निकालने का प्रयास जारी है।

सोर्स - नई दुनिया

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH