जांजगीर चाम्पा - फेसबुक पर युवती की तश्वीर लगाकर करण ने किया ऐसा कांड की पुलिस भी रह गई हैरान

जांजगीर चाम्पा , 20/09/2025 8:48:14 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - फेसबुक पर युवती की तश्वीर लगाकर करण ने किया ऐसा कांड की पुलिस भी रह गई हैरान

जांजगीर चाम्पा 20 सितम्बर 2025 - जांजगीर चाम्पा  जिले से ठगी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहाँ एक युवक ने फिल्म 'ड्रीम गर्ल' की तरह फेसबुक पर लड़की बनकर चैटिंग की और फिर 25 लाख रुपये की ठगी की। मामला जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र का है. ठगी करने वाले आरोपी की पहचान बलौदा बाजार के भाठापारा के रहने वाले करन साहू (29 वर्ष) के रूप में हुई है।

करन साहू ने लड़की बनकर अकलतरा क्षेत्र के रहने वाले दीपक से फेसबुक और व्हाट्सएप से चैटिंग की और फिर उससे दोस्ती करके उससे 25 लाख रुपये की ठगी की. मामले में पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पीड़ित ने शिकायत में बताया, कि फेसबुक में उसकी मुलाकत एक लड़की पूजा साहू से हुई जो एक लड़का था. उसने पीड़ित को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा और फिर दोनों ने बातचीत करना शुरू किया. फेसबुक से दोस्ती बढ़ने के बाद वो व्हाट्सएप से चेटिंग करने लगे।

लगातार चैटिंग होते रहा और उसी दौरान आरोपी ने उसे अपनी मीठी - मीठी बातों में फसाकर पैसा लेना शुरू किया. वो लगातार कोई न कोई बहाना बनाकर पैसे लेता था. उसने अपनी माॅ, पिता का स्वास्थ्य खराब होना, बहन का मुम्बई के कालेज में एडमिशन कराना एवं MBBS का एडमिशन करना है कहकर आनलाईन बैंक अकाउंट फोन पे से लगभग 25 लाख रूपये की ठगी की. शक हुआ तो उसने आरोपी के खाता नंबर, फोन नंबर अन्य सभी डाक्यूमेंट्स चेक किया तो पता चला वो लड़की नहीं लड़का है।

पुलिस ने जांच की तो पता चला, आरोपी करन साहू (29 वर्ष) बलौदा बाजार के भाठापारा के रहने वाला है. वो जुआ खेलने का आदि था. उसने जुआ के लिए घर के सामन बेच दिए जिस वजह से उसे घर से निकाल दिया गया था. उसके बाद आरोपी को ड्रीम गर्ल फिल्म देखकर ठगी करने और पैसा कमाने का आइडिया आया जो. कई लोगों को फंसाने का प्रयास किया परन्तु सफलता नहीं मिला दीपक को फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजा. और उसकी जाल में फंस गया. फिर 25 लाख रुपए की ठगी कर ली।

जांच में पता चला ठगी किए पैसे को जुआ में उड़ाया, एक पल्सर मोटर सायकल खरीदी, और अपने शौक पुरे किये. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और फिर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH