दुल्हन के अपहरण का प्रयास , असफल होने पर बदमाशों ने दूल्हा और दुल्हन को मारी गोली , दोनो की मौत ,,

देश , 13-12-2020 2:39:30 AM
Anil Tamboli
दुल्हन के अपहरण का प्रयास , असफल होने पर बदमाशों ने दूल्हा और दुल्हन को मारी गोली , दोनो की मौत ,,
सीकर 12 दिसम्बर 2020 - राजस्थान में शनिवार को एक दुल्हन के अपहरण की कोशिश की गई। अपहरण में नाकाम होने पर बदमाशों ने दुल्हन को गोली मार दी। दुल्हन को बचाने के लिए दूल्हा बीच में आया तो उसे भी गोली लगी। दोनो को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ दोनों ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से वर और वधु दोनो पक्षों के लोगों ने हंगामा कर दिया। अस्पताल में दोनो पक्षों के लोग जमा हो गए और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना सीकर जिले के नीमका थाना क्षेत्र की है।

 स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार को बारात झुझुनूं से आई थी। सीकर के नीमका थाना थाना क्षेत्र में रहने वाली दुल्हन के यहां शुक्रवार रात से आज तड़के तक मांगलिक कार्य हुए और उसके बाद आज सवेरे दूल्हा और दुल्हन को एक कार में बैठाकर विदा किया गया। बताया जा रहा है कि कुछ ही दूरी पर बाइक सवार कुछ युवकों ने कार रोकने की कोशिश की। वे लोग कार को रुकवाने के लिए कार के आगे भी आ गए लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी। 

जिसके बाद में पास से गुजर रही कार में बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी और बाइक समेत फरार हो गए। दूल्हा और दुल्हन के सिर और चेहरे पर छर्रे लगे हैं। वहीं चालक भी फायरिंग में घायल होना बताया जा रहा है। इसकी जानकारी जैसे ही दोनो पक्षों के लोगों को लगी तो हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची इससे भी लोगों में गुस्सा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी नजर में हैं उनको जल्द ही गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोडकर देख रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH