सक्ती - आयुष शर्मा अन्नपूर्णा के अथक प्रयास और गुरु खुशवंत साहेब के सहयोग से लक्ष्मी की राह हुई आसान

स्पॉन्सर्ड , 18-09-2025 9:53:59 PM
Anil Tamboli
सक्ती - आयुष शर्मा अन्नपूर्णा के अथक प्रयास और गुरु खुशवंत साहेब के सहयोग से लक्ष्मी की राह हुई आसान

सक्ती 18 सितम्बर 2025 - सक्ती जिला पंचायत के सभापति व बाराद्वार के युवा भाजपा नेता आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" के अथक प्रयास और केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के सहयोग से लक्ष्मी नारायण धिरहे के पढ़ाई करने विदेश जाने का राह आसान हो गया है।

दरअसल सक्ती जिले के हसौद निवासी लक्ष्मीनारायण धिरहे पिता भागवत प्रसाद धिरहे को यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपुल (यूनाईटेड किंगडम) में M.A. in Political Science and International Relation पाठ्यक्रम में प्रवेश मिला है। लक्ष्मी धिरहे को भारत सरकार द्वारा नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप के तहत ट्यूशन फीस एवं रहने का खर्च हेतु स्कालरशिप प्राप्त हुई है।

लेकिन लक्ष्मी को UK जाने के लिए वीज़ा शुल्क, बायोमेट्रिक एवं इमिग्रेशन हेल्थ सरचार्ज 02 लाख 50 हजार रुपये, हवाई टिकट (एक तरफ़ा) 40 हजार रुपये , प्रारंभिक किराया एवं डिपॉजिट (2 माह) 01 लाख 20 हजार रुपए , आवश्यक वस्त्र के लिए  70 हजार रुपये और अध्ययन सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं के लिए 60 हजार रुपये, स्थानीय यात्रा एवं अन्य प्रारंभिक खर्च के लिए 30 हजार रुपए इस तरह कुल 05 लाख की आवश्यकता थी। उक्त राशि लक्ष्मी के परिवार के लिये जुटा पाना संभव नहीं था।

इस बात की जानकारी जब आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" को हुई तब उन्होंने कबिनेट मंत्री व कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के मुखिया गुरु खुशवंत साहेब जी से भेंट कर मेघावी छात्र लक्ष्मीनारायण धिरहे को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से उच्च शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने का निवेदन किया। 

आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" के निवेदन पर केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सूबे के संवेदनशील मुखिया विष्णुदेव साय से आग्रह किया कि लक्ष्मीनारायण धिरहे को पढ़ाई के लिए विदेश जाने हेतु मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से उच्च शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने का कष्ट करें। गुरु खुशवंत साहेब के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने तत्काल राशि स्वीकृत की। अब इस राशि से लक्ष्मी धिरहे का विदेश जाने का राह आसान हो गया है। इस सहयोग के लिए लक्ष्मी धिरहे के परिजनों ने कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH