जांजगीर चाम्पा जिले में सौतन को मार कर दफ्न करने वाली महिला और नाबालिग बेटी चढ़ी पुलिस के हत्थे ,,

जांजगीर चाम्पा , 13-12-2020 1:56:28 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले में सौतन को मार कर दफ्न करने वाली महिला और नाबालिग बेटी चढ़ी पुलिस के हत्थे ,,
जांजगीर चाम्पा 12 दिसम्बर 2020 - एस डी ओ पी कार्यालय डभरा से मिली जानकारी के मुताबिक डभरा थाना अंतर्गत ग्राम मांजरकूद निवासी संतोष माली का विवाह लगभग 17 साल पूर्व रामबाई माली के साथ हुआ था दोनो के तीन लड़की तथा एक लड़का कुल चार बच्चे हैं।

करीब 01 वर्ष पूर्व संतोष माली ग्राम पिलवापाली थाना पिथौरा निवासी कमला पटेल से प्रेम विवाह कर मांजरकूद लाकर अपने घर में रखा था जिसके चलते संतोष माली की ब्याहता पत्नी रामबाई माली और उसकी सौतन कमला पटेल के बीच लड़ाई झगड़ा होते रहता था।

दिनांक 07.12 . 2020 को संतोष माली जमीन संबंधित काम से रायपुर गया था दिन में करीब 12.00 बजे रामबाई माली और कमला पटेल के बीच वाद विवाद हुआ तब रामबाई माली बांस के डण्डा से अपनी सौतन कमला बाई के सिर में मारी जिससे वह जमीन में गिर गई उसके बाद लगातार उसके सिर में डण्डा से वार करती रही जिससे कमला पटेल की मृत्यु हो गई।
कमला पटेल की मौत के बाद रामबाई माली घटना में प्रयुक्त डण्डा को ऊपर पटाव में रख दी और बाहर जाकर अपनी मंझली नाबालिग पुत्री को बुलाकर लाई और घटना के बारे में बताई।

जिसके बाद अपने नाबालिग पुत्री की मदद से कमला पटेल के शव को प्लास्टिक के बोरा में भर दिया और फर्श में गिरे खून को बच्चों के पुराने स्कूल ड्रेस से पोंछकर कपड़ा को भी उसी बोरा में डाल दी उसके बाद कमला के लाश को अपने बाड़ी में ले जाकर कटहल , आम पेड़ के पास गढ्ढा खोदकर लाश को जमीन में दफना दी।

घटना के समय कमला पटेल के पहने नीले रंग के खून लगे पेटीकोट को अन्य साड़ियों के साथ महानदी में बहा दिया उसके बाद रामबाई पटेल अपने मायके चली गई । रामबाई माली का पति संतोष माली रायपुर से रात्रि 10.00 बजे गांव वापस आया तथा अपनी दूसरी पत्नी कमला पटेल के घर पर नहीं होने से अपनी ब्याहता पत्नी राम बाई और अन्य रिश्तेदारो से फोन से पूछताछ कर पता किया तथा गांव में आसपास रहने वाले लोगों को जगाकर कमला बाई के संबंध में पता किया लेकिन कमला का पता नहीं चला।

अगले दिन सुबह 8.00 बजे अपनी पहली पत्नी रामबाई को फोनकर बुलाया और कमला पटेल के बारे में पूछताछ किया लेकिन रामबाई पटेल कुछ नहीं बताई दिनांक 11.12.2020 को संतोष माली अपनी पत्नी रामबाई से सख्ती से पूछताछ किया तब रामबाई बताई कि कमला पटेल को बांस के डण्डा से मारकर बाड़ी में गढ्ढा खोदकर दफना दी है।

संतोष माली के द्वारा ग्राम कोटवार को बताकर इसकी सूचना डभरा थाना में दिया गया दिनांक 12.12.2020 को कार्यपालिक दण्डाधिकारी डभरा की उपस्थिति में विधिवत शव उत्खनन कराया गया एवं मृतका कमला बाई का शव प्लास्टिक बोरा में बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त बांस का डण्डा और गढ्ढा खोदने में प्रयुक्त रांपा रामबाई से जप्त किया गया है।

राम बाई माली पति संतोष माली के ममोरंडम पर अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा आरोपीया रामबाई माली पति संतोष माली उम्र 31 साल ग्राम माजरकूद थाना डभरा व नाबालिग पुत्री को गिरफ्तार किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रिपेयरिंग के दौरान AC के कंप्रेसर ब्लास्ट, हादसे में दो भाई बुरी तरह घायल
छत्तीसगढ़ - रिपेयरिंग के दौरान AC के कंप्रेसर ब्लास्ट, हादसे में दो भाई बुरी तरह घायल
जांजगीर चाम्पा - बलेरो और कार में जबरजस्त टक्कर, हादसे में दो लोगो की मौत और 09 घायल
जांजगीर चाम्पा - बलेरो और कार में जबरजस्त टक्कर, हादसे में दो लोगो की मौत और 09 घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - अमित जोगी को उम्रकैद की सजा, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - अमित जोगी को उम्रकैद की सजा, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
सक्ती - तश्वीर पर लगे दाग को तो मिटा दिए साहेब दामन पर लगे दाग को कैसे करोगे साफ??, जाग गई है सक्ती की जनता अब देना होगा हिसाब..
सक्ती - तश्वीर पर लगे दाग को तो मिटा दिए साहेब दामन पर लगे दाग को कैसे करोगे साफ??, जाग गई है सक्ती की जनता अब देना होगा हिसाब..
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH