छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े महिला से 04 लाख के जेवरों की लूट, पूरे जिले में नाकेबंदी

सरगुजा , 15/09/2025 1:11:28 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े महिला से 04 लाख के जेवरों की लूट, पूरे जिले में नाकेबंदी

अम्बिकापुर 15 सितंबर 2025 - शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को हुई लूट की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चोपड़ा पारा निवासी महिला अपने घर के पास रिंग रोड से होकर पैदल गुजर रही थी। इसी दौरान अज्ञात चार लुटेरों ने, जो दो अलग-अलग बाइक में सवार थे, महिला को रोककर उसके हाथ से सोने के कंगन और गले से सोने की चैन छीन ली और फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वारदात इतनी तेज़ी से हुई कि महिला कुछ समझ पाती, तब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे। महिला ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद मोहल्ले वासियों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि लुटेरे 4 लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवर लेकर भागे हैं।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल इलाके की नाकेबंदी कर दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। फिलहाल पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान जल्द की जाएगी। साथ ही, शहर और आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल के पास रहने वाले लोगों से पूछताछ की है और आरोपियों के हुलिये के बारे में सुराग जुटाए हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH