बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस को आया पैरालिसिस अटैक , कोरोना से जंग जीत चुकी थी अभिनेत्री ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस को आया पैरालिसिस अटैक , कोरोना से जंग जीत चुकी थी अभिनेत्री ,,
नई दिल्ली 13 दिसम्बर 2020 - कोविड-19 से जंग जीतने के बाद एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा को अब पैरालिसिस अटैक हो गया है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शिखा एक ट्रेंड नर्स हैं और कोरोना वायरस पैनडेमिक के दौरान उन्होंने मुंबई के अस्पताल में कोविड-19 वार्ड में मरीज़ों सेवा की थी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिखा को मुंबई के कूपर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शिखा के शरीर के दायें हिस्से पर पैरालिसिस अटैक हुआ है। उनकी हालत स्थिर है, मगर बोल नहीं सकतीं। शिखा का मीडिया प्रवक्ता के अनुसार, एक्ट्रेस कोविड-19 संक्रमण से तो उबर गयी थीं, मगर इससे स्वास्थ्य संबंधी दूसरी परेशानियां हो गयीं। गुरुवार रात को उन्हें अटैक आया था। शिखा का कोविड-19 टेस्ट अक्टूबर में पॉज़िटिव आया था।

बता दें, देश में जब कोरोना वायरस पैनडेमिक शुरू हुआ तो शिखा ने 27 मार्च से मुम्बई के जोगेश्वरी स्थित हिन्दू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे ट्रॉमा केयर अस्पताल के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में बतौर नर्सिंग ऑफिसर काम शुरू कर दिया था। शिखा की इस पहल की तारीफ़ 'नीति आयोग' ने अपने ट्वीटर एकाउंट से की थी। आयोग की ओर से शिखा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गया कि "एक स्वयंसेवक के रूप में शिखा मल्होत्रा की निस्वार्थ सेवा कोरोना महामारी में नई आशा, आत्मशक्ति और नेकी का संदेश दे रही है।"

शिखा अभिनय की दुनिया में आने से पहले एक ट्रेंड नर्स थीं और कोविड 19 का प्रकोप शुरू हुआ तो उन्होंने अपनी ट्रेनिंग का फायदा उठाते हुए मरीज़ों की सेवा करने का बीड़ा उठाया। शिखा ने दिल्ली के वर्धमान माहावीर मेडिकल कॉलेज व सफ़दरजंग अस्पताल से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग की पढ़ाई करने बाद एक्टिंग की पारी शुरू की थी। अभिनेत्री के तौर पर शिखा ने शाहरुख़ ख़ान की 'फैन' और शूजित सरकार की 'रनिंग शादी' में अहम भूमिकाएं निभायी थीं। 2019 में उन्होंने संजय मिश्रा के अपोज़िट "कांचली" में मुख्य भूमिका निभाई थी।  

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH