सावधान छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो गया है सांसी गिरोह , सूट बूट में मेहमान बन कर शादी ब्याह आते है और ,,

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सावधान छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो गया है सांसी गिरोह , सूट बूट में मेहमान बन कर शादी ब्याह आते है और ,,
रायपुर 12 दिसम्बर 2020 - मुंबई, इंदौर सहित 35 शहरों की शादियों में चोरी करने वाला सांसी गिरोह राजधानी रायपुर में सक्रिय हो गया है। गिरोह ने सेरीखेड़ी के एक बड़े शादी समारोह में पहली वारदात की है। जहां से दुल्हन के जेवर से भरा बैग पार कर दिया, जिसमें 7 लाख के जेवर थे। 

चोरी के बाद शहर के बड़े शादी समारोह में पुलिस ने पहरा बढ़ा दिया गया है। सादी वर्दी में पुलिस वाले शादियों में नजर रखे हुए हैं। सभी मैरिज पैलेस का सीसीटीवी कैमरा चेक किया जा रहा है। क्योंकि सांसी गिरोह कभी भी एक वारदात नहीं करती है, जिस शहर में जाती है। वहां कम से कम 3 वारदात करते हैं। 

2018 में भी इस गिरोह ने रायपुर में 4 वारदातें की थी। यह गिरोह देशभर में घूम-घूमकर घटना करते हैं। गिरोह के सदस्य सूट बूट में बाराती और घराती बनकर आते हैं। उनके बीच बैठे रहते हैं। मौका देखकर जेवर या उससे भरा बैग पार कर देते है। कई बार तो गिरोह के सदस्य मंच के किनारे रखा लिफाफा ले जाते हैं। 

फुटेज में दिखा 7 लाख की चोरी करने वाला युवक एएसपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि सेरीखेड़ी के विसलिंग वुड में 7 लाख की चोरी करने वाले युवक का फुटेज मिला है। वह नीले रंग की सूट बूट में वहां आया था। वह बारातियों के बीच बैठा रहा। वह उनके साथ भोजन करते हुए भी दिखाई दे रहा है। वह सीधे से मंडप के पास गया और दुल्हन के लिए बारातियों द्वारा लाया गया जेवर लेकर चला गया। जेवर ट्रॉली बैग में रखा हुआ था। वह बहुत ही आराम से सबके सामने से ट्रॉली बैग लेकर बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहा है। 

पुलिस के अनुसार चोरी करने वाला सांसी गिरोह का सदस्य है। यह गिरोह एमपी के राजगढ़ इलाके में पाया जाता है। यह जनजाति गिरोह है। गिरोह में कम से कम 4 लोग होते है। इसमें महिलाएं भी होती है। गिरोह के सदस्य सजधज कर पार्टी वियर कपड़ों में आते हैं। घरातियों और बारातियों के बीच बैठ जाते है। फिर रेकी करते हैं कि जहां पर जेवर, पैसा या लिफाफा रखा हुआ है।

उसे बैग में रखकर निकल जाते है। गिरोह के सदस्य शादी में कभी भी आपस में बातचीत नहीं करते और एक साथ नहीं रहते है। चोरी के बाद अलग-अलग निकलते हैं। गिरोह में नाबालिगों को भी रखा जाता है। महिलाएं चोरी करने कई बार छोटे बच्चे को लेकर भी आती हैं। राजगढ़ भेजी गई पुलिस की टीम रायपुर पुलिस की एक टीम राजगढ़ रवाना हो गई। एमपी की पुलिस को चोर का फुटेज भेजा गया है। वहां से पुख्ता क्लू मिला है कि चोर राजगढ़ का बदमाश है। 2018 में रायपुर पुलिस ने सांसी गिरोह के 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें एक महिला भी शामिल थी। गिरोह से वीआईपी रोड के दो शादी समारोह में चोरी समेत 4 मामलों का खुलासा हुआ था।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH