छत्तीसगढ़ में भाजपा को तगड़ा झटका , 400 कार्यकर्ताओं ने दिया सामुहिक इस्तीफा , इस वजह से है नाराज

धमतरी , 09-09-2025 8:11:46 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में भाजपा को तगड़ा झटका , 400 कार्यकर्ताओं ने दिया सामुहिक इस्तीफा , इस वजह से है नाराज

धमतरी 09 सितम्बर 2025 - धमतरी भाजपा मंडल के लिए आज का दिन किसी सदमे से कम नहीं है। पार्टी को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब करीब चार सौ कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि इस्तीफा देने पहुंचे कार्यकर्ता घंटों भाजपा पदाधिकारियों का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई जिम्मेदार नेता सामने नहीं आया। नतीजतन नाराज़ कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और “भाजपा मुर्दाबाद” तक के नारे लगाए और अपना सामूहिक इस्तीफा कार्यालय की दीवार पर चिपका कर लौट गए।

मामला धमतरी जिले के ग्राम आछोटा से जुड़ा है, जहां भाजपा कार्यकर्ता लंबे समय से गांव के पूर्व उप सरपंच और सरपंच के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें कर रहे थे। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शिकायत प्रशासन से लेकर भाजपा मंडल तक बार-बार रखी गई, लेकिन नतीजा सिर्फ आश्वासन तक ही सीमित रहा। कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई निराश और नाराज़ कार्यकर्ता एकजुट होकर धमतरी भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहाँ पर हालात और ज्यादा चौंकाने वाले रहे। कार्यकर्ता घंटों तक पदाधिकारियों का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी जिम्मेदार नेता सामने नहीं आया।

गुस्साए कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और आक्रोश में जिलाध्यक्ष के नाम अपना सामूहिक इस्तीफा कार्यालय की दीवार पर चिपका कर लौट गए। धमतरी भाजपा मंडल के लिए ये इस्तीफा किसी बड़े सियासी झटके से कम नहीं माना जा रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि इस बगावत पर भाजपा की आगे की रणनीति क्या होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH