इस मशहूर अभिनेत्री की संदिग्ध परिस्थिति में मौत , बेडरूम में खून से लथपथ मिली एक्ट्रेस की लाश ,,

देश , 12-12-2020 4:17:35 PM
Anil Tamboli
इस मशहूर अभिनेत्री की संदिग्ध परिस्थिति में मौत , बेडरूम में खून से लथपथ मिली एक्ट्रेस की लाश ,,
कोलकाता 12 दिसम्बर 2020 - द डर्टी पिक्चर मूवी में विद्या बालन के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री आर्या बनर्जी का निधन हो गया है। महज 33 वर्षीय अभिनेत्री का शव कोलकाता स्थित उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। दक्षिण कोलकाता के जोधपुर पार्क स्थित उनके आवास में वह मृत पाई गई हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस जब मौके पर पहुंची तो ऐक्ट्रेस का शव खून से लथपथ था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अभिनेत्री के घर के अंदर घुसी थी, जहां उनके शव बेड पर पड़ा मिला। उनकी नाक से खून बह रहा था और आसपास में उल्टियां कर रखी थीं। काम के लिए अभिनेत्री के घर पहुंची मेड ने पुलिस को सूचना दी थी और कहा था कि वह फोन नहीं उठा रही हैं। फिलहाल पुलिस आर्या बनर्जी की संदिग्ध मौत की जांच में जुटी है।

आर्या बनर्जी का वास्तविक नाम देवदत्ता बनर्जी था और वह मशहूर सितार वादक निखिल बनर्जी की सबसे छोटी बेटी थीं। आर्या ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'लव सेक्स और धोखा' फिल्म से की थी। इसके बाद वह द डर्टी पिक्चर मूवी में विद्या बालन के साथ नजर आई थीं। फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह साल बहुत अच्छा साबित नहीं हुआ है। इरफान खान, ऋषि कपूर, सरोज खान, वाजिद खान, सुशांत सिंह राजपूत समेत कई नामी सितारों को फिल्म इंडस्ट्री ने इस वर्ष खोया है। 

इरफान खान और ऋषि कपूर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत भी संदिग्ध परिस्थितियों में ही हुई थी। फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई की ओर से की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एजेंसी ने मामले की जांच शुरू की है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर आरोप-प्रत्यारोपों का दौर भी शुरू हो गया था। कंगना रनौत और शेखर सुमन जैसे सितारों ने सुशांत की मौत के पीछे मूवी माफिया का हाथ बताया है।

ताज़ा समाचार

भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH