बिजली प्रवाहित वायर टूट कर स्कूटी पर गिरी , दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार शिक्षिका की जल कर मौत ,,

देश , 12-12-2020 2:20:11 AM
Anil Tamboli
बिजली प्रवाहित वायर टूट कर स्कूटी पर गिरी , दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार शिक्षिका की जल कर मौत ,,
बांसवाड़ा 11 दिसम्बर 2020 - मध्‍य प्रदेश से सटे राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र के ग्राम नौगामा में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश के दौरान दिल दहलाने वाला दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में स्कूटी पर स्कूल जा रही 25 वर्षीय शिक्षिका नीलम पाटीदार की जिंदा जलने से मौत हो गई। वह स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में बिजली तार उस पर आ गिरा। इससे करंट फैला और स्कूटी में आग लग गई। इससे स्कूटी सहित शिक्षिका जल गई।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे शिक्षिका नीलम पाटीदार निवासी ग्राम बागीदौरा से स्कूटी पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गणेशपुरा जा रही थी। तब हल्की बारिश हो रही थी और हवा चल रही थी। वह नौगामा स्थित पेट्रोल पंप से कुछ आगे पहुंची थी, तभी बिजली तार टूटकर उस पर गिर गया। तार स्कूटी पर लिपट गया और धमाके की आवाज के साथ करंट फैलने से आग लग गई।

आग ने स्कूटी के साथ गिरी नीलम को भी चपेट में ले लिया। वह जलती हुई तड़पती रही, लेकिन सड़क पर पानी होने व करंट फैलने से लोग उसे बचाने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाए। कुछ ही देर में स्कूटी व शिक्षिका बुरी तरह जल गए तथा शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक नीलम की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के अस्पताल भिजवाया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

घटना के समय किसी ने बिजली विभाग को सूचना दी, लेकिन विभाग द्वारा समय पर बिजली सप्लाई बंद नहीं की। लोगों का कहना था कि कॉल करने के करीब 20 मिनट बाद बिजली सप्लाई बंद की गई। इस पर लोगों ने नाराजगी भी जताई। लोगो का कहना है की कई जगह बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं, लेकिन बिजली विभाग मरम्मत भी नहीं करता है। 

सूचना मिलने पर नीलम के स्वजन अस्पताल पहुंचे। नीलम की 4 साल की बेटी है तथा पति गुजरात में नौकरी करते हैं। वहीं पिता शिक्षा विभाग में व्याख्याता बताए जाते हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH