प्रदेश में ढाई ढाई साल के मुख्यमंत्री का मुद्दा गरमाया , धरम लाल कौशिक के बयान पर सी एम भूपेश बघेल ने इस तरह किया पलटवार ,,

कोरिया , 12-12-2020 1:56:47 AM
Anil Tamboli
प्रदेश में ढाई ढाई साल के मुख्यमंत्री का मुद्दा गरमाया , धरम लाल कौशिक के बयान पर सी एम भूपेश बघेल ने इस तरह किया पलटवार ,,
बैकुंठपुर 11 दिसम्बर 2020 -  छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल का मुख्यमंत्री का मुद्दा अब गरमाने लगा हैं। जहां एक ओर विपक्ष इस मुद्दे पर जमकर सियासत कर रही है तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने भी विपक्ष को करारा जवाब दिया है। 

दरअसल इस मुद्दे को लेकर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर पलटवार करते हुए सीएम बघेल ने कहा है कि हम पार्टी के आदेश के अनुसार काम करने वालों में से हैं, पार्टी जिस दिन भी कहेगी मैं पद छोड़ने के लिए तैयार हूं।

सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि कौशिकजी को अपने बारे में सोचना चाहिए। ढाई साल, तीन साल, एक साल का मुख्यमंत्री तब होता है, जब किसी प्रदेश में गठबंधन की सरकार हो। यहां हम 68 सीट जीतकर आये थे, लेकिन आज हमारे पास 70 सीट है। हम लोग पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता हैं।  पार्टी के नेता जो आदेश करते हैं हम उसका पालन करते हैं। इसलिए मैंने कहा कि पार्टी जब आदेश करे मैं पद त्यागने तैयार हूं।

बता दें की सीएम भूपेश बघेल आज कोरिया जिले के दौरे पर हैं। कोरिया रवाना होने से पहले भी सीएम बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि आलाकमान मुझे कहे तो अभी इस्तीफा दे दूंगा, मुझे इस पद का कोई मोह नहीं है।सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आलाकमान के कहने पर इस पद की जिम्मेदारी ली है। आलाकमान के कहने पर आज, अभी, इसी वक्त इस्तीफा देने को तैयार हूं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH