जांजगीर चाम्पा - तेज रफ्तार बाईक ने पैदल चल रही महिला को मारी टक्कर , मौके पर ही हुई मौत
जांजगीर चाम्पा , 04-09-2025 12:46:45 PM
जांजगीर चाम्पा 04 सितम्बर 2025 - कोतवाली थाना क्षेत्र के खोखरा गांव में बाइक की ठोकर से 52 वर्षीय महिला पार्वती बाई बरेठ की मौत हो गई। महिला को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक क्रमांक CG 11 BQ 3643 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दरअसल खोखरा गांव की पार्वती बाई बरेठ राशन का सामान लेकर पैदल घर लौट रही थीं तभी जांजगीर की ओर से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
















