छत्तीसगढ़ - अपने ही बच्चे को अपहरण कर ले गई माँ , पुलिस दो दिन तक करती रही तलाश , फिर हुआ यह..

बिलासपुर , 04-09-2025 3:27:30 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अपने ही बच्चे को अपहरण कर ले गई माँ , पुलिस दो दिन तक करती रही तलाश , फिर हुआ यह..

बिलासपुर 04 सितम्बर 2025 - सरकंडा थाना क्षेत्र  में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर के पांच साल के बेटे को उसकी पत्नी ही ले भागी। इधर बच्चे की अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस परेशान हो उठी। सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के बाद पुलिस को बच्चे की मां पर संदेह हुआ। दो दिन बाद पुलिस ने बच्चे को उसकी मां से छुड़ाकर पिता को सौंप दिया है। अब बच्चे का न्यायालय में बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सरकंडा टीआई निलेश पांडेय ने बताया कि सरकंडा क्षेत्र में रहने वाला 32 व्यक्ति प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी अपने बच्चे को पति के पास छोड़कर अलग रहने लगी। इधर पति ने बच्चे की देखभाल के लिए महिला को केयर टेकर रखा है। सोमवार को केयर टेकर बच्चे के साथ घर पर थी। तभी एक महिला उसके घर पर आई। उसने गर्मी के कारण प्यास लगने की बात कहते हुए उसने केयर टेकर से पीने के लिए पानी मांगा।

तब केयर टेकर पानी के लिए किचन की ओर गई। इधर बच्चे को अकेले देखकर महिला उसे गोद में उठाकर ले भागी। बच्चे के गायब होने की जानकारी मिलते ही प्रॉपर्टी डीलर घर पर आए। उन्होंने केयर टेकर से पूछताछ की। इसमें उसने अज्ञात महिला द्वारा बच्चे को लेकर भागने की बात कही। अपहरण की आशंका पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में ही पुलिस को बच्चे की मां पर शक हुआ।

इसके बाद पुलिस ने बच्चे की मां के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। मंगलवार की दोपहर पता चला कि महिला बच्चे के साथ मंगला क्षेत्र के मकान में है। इस पर प्रधान आरक्षक संगीता नेताम के साथ पुलिस की टीम ने दबिश देकर बच्चे को छुड़ा कर उसके पिता को सौंप दिया गया है। अब पुलिस इस मामले में बच्चे का बयान दर्ज कराएगी। बच्चे के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ - हाईकोर्ट से अमित जोगी को बड़ा झटका, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर, जाने क्या है मामला??
छत्तीसगढ़ - हाईकोर्ट से अमित जोगी को बड़ा झटका, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर, जाने क्या है मामला??
छत्तीसगढ़ - IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते मोहम्मद असलम सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ - IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते मोहम्मद असलम सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - अधेड़ ब्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगो मे फैला आक्रोश
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - अधेड़ ब्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगो मे फैला आक्रोश
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक कि मौत और 06 घायल
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक कि मौत और 06 घायल
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH