छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - भारी बारिश से लुतिया डैम टूटा , एक ही परिवार के 07 लोग बहे 04 लोगो के शव बरामद

बलरामपुर , 03/09/2025 3:57:20 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - भारी बारिश से लुतिया डैम टूटा , एक ही परिवार के 07 लोग बहे 04 लोगो के शव बरामद

बलरामपुर 03 सितम्बर 2025 - बलरामपुर जिले के तातापानी क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक पुराना डैम जिसे लुतिया डैम कहते हैं वह लगातार हो रही बारिश के कारण टूट गया है। इस बांध के टूटने से दो घर पूरी तरह से बह गए हैं दो लोगों की मौत हो गई है। डैम के टूटने से एक ही परिवार के सात लोग बाह गए थे, जिनमे से 4 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं और बाकी अन्य की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

बता दें कि, जिले में इस साल भारी से भारी बारिश हुई है और सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। जिले के सभी बांध नदी नाले उफान पर हैं और पानी के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। इसी भारी बारिश के कारण लुतिया डैम जो काफी पुराना बंद है वह देर रात को टूट कर बह गया। बांध टूटने के कारण पानी का इतना तेज दबाव था कि इसकी चपेट में दो घर आए और वह पूरी तरह से बह गए हैं। इस हादसे में एक ही परिवार के 7 लोग बह गए, जिनमे से 4 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं और तीन की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

हादसे के बाद देर रात प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है और टीम के साथ कलेक्टर राजेंद्र कटारा खुद मौके पर पहुंचे हुए हैं। कलेक्टर के अलावा पुलिस अधीक्षक , SDRF के टीम और अन्य रेस्क्यू टीम भी यहां पर पहुंची हुई है, जो लगातार रेस्क्यू कर रही है। लापता लोगों का अब तक पता नहीं चल सका है और लगातार उनकी खोजबीन की जा रही है। कलेक्टर ने कहा कि जो भी हादसा हुआ है उसकी जांच की जाएगी साथ ही जो नुकसान हुआ है उसका मुआवजा प्रकरण भी तत्काल बनाया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH