छत्तीसगढ़ - सरकारी ठेके के देशी पव्वा में मिला मरा हुआ कॉकरोच , दुकानदार ने दी यह सफाई..

खैरागढ़ छुईखदान गंडई , 01/09/2025 12:45:27 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सरकारी ठेके के देशी पव्वा में मिला मरा हुआ कॉकरोच , दुकानदार ने दी यह सफाई..

खैरागढ़ 01 सितम्बर 2025 -  शहर की एक सरकारी देशी शराब दुकान से खरीदे गए पौवे में मरा हुआ कीड़ा मिलने की घटना ने सनसनी फैला दी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पौवा पूरी तरह सीलबंद था और उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हुई थी। बोतल खोलने से पहले ही कीड़ा तैरता हुआ नजर आया।

जानकारी के मुताबिक, इस शराब के पौवे को खरीदने वाला युवक जब उसे पीने बैठा और बोतल खोलने की कोशिश की तो उसने देखा कि बोतल में मरा हुआ कीड़ा तैर रहा है। युवक ने तुरंत इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो वायरल होते ही पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया।

इस मामले में दुकान संचालक ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें शराब केवल डिस्टलरी से सील-पैक बोतलों के रूप में मिलती है और पैकिंग की प्रक्रिया में उनका कोई हस्तक्षेप नहीं होता। उन्होंने बताया कि उन्हें इस तरह की शिकायत पहले कभी नहीं मिली। हालांकि, स्थानीय शराबख़ोर और आम नागरिक दोनों ही घटना से नाराज हैं। उनका कहना है कि जब सरकार खुद शराब की बिक्री करती है, तो उसकी जिम्मेदारी भी उसी की बनती है। 

वही विशेषज्ञों का कहना है कि सील-बंद बोतल में कीड़ा पहुंचना किसी प्रकार की उत्पादन या पैकिंग में त्रुटि का संकेत हो सकता है। ऐसे मामले न केवल उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा करते हैं, बल्कि सरकारी शराब की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न उठाते हैं।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH