छत्तीसगढ़ - इस बात से नाराज बेटे ने बेरहमी से माँ को उतारा मौत के घाट , वारदात से मची सनसनी

सरगुजा , 31/08/2025 8:01:04 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - इस बात से नाराज बेटे ने बेरहमी से माँ को उतारा मौत के घाट , वारदात से मची सनसनी

अंबिकापुर 31 अगस्त 2025 - सरगुजा जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के असगंवा गांव की है। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को असगंवा गांव में आरोपी बेटे और उसकी मां के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी बेटे ने गुस्से में आकर घर में रखे धारदार हथियार से अपनी ही मां पर हमला कर दिया। हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

घटना के बाद जब महिला के चीखने की आवाज सुन कर आसपास के लोग घर की ओर दौड़े, तो उन्होंने खून से लथपथ महिला को जमीन पर पड़ा देखा। वहीं आरोपी बेटा मौके पर मौजूद था। इस पर लोगों ने तत्काल कमलेश्वरपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आरोपी बेटे को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि मां और बेटे के बीच आए दिन विवाद होता था। हालांकि, पुलिस अभी यह साफ नहीं कर पाई है कि आखिर किस वजह से आरोपी ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया। आसपास के ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के असली कारण का खुलासा हो पाएगा।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH