छत्तीसगढ़ में स्कूल और कॉलेज खुलेंगे या बन्द रहेंगे यह संशय हुआ खत्म , स्कूल और कॉलेज को लेकर शिक्षा मंत्री ने दिया यह बड़ा बयान ,,
रायपुर , 11-12-2020 6:32:35 PM
रायपुर 11 दिसम्बर 2020 - स्कूल खुलने को लेकर देश के कई राज्यों में गाइडलाइन जारी हो रहे हैं, इस बीच छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलेगा या नहीं ? इस मामले में शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का बयान आया है।
आज पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री प्रेमसाय सिंह ने स्पष्ट किया, कि छत्तीसगढ़ में अभी स्कूल नहीं खुलेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में अभी स्कूल खोलने की स्थिति नहीं है, स्कूल खोलने का निर्णय पैरेंटस की सहमति के बाद ही लिया जायेगा, स्कूल खोलने को लेकर अभिभावकों से सुझाव लिया जायेगा, कोरोना की वजह से कई राज्यों में स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया, लेकिन फिर उन्हें स्कूल बंद करना पड़ गया, स्थिति अच्छी होने पर प्रदेश में स्कूल खुलेंगे।
आपको बता दें कि प्रदेश में कई राज्यों में स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है, लेकिन कोरोना की वजह से फिर से बंद करने का निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ में अभी हर दिन करीब डेढ़ हजार मरीज आ रहे हैं, लिहाजा छत्तीसगढ़ में स्कूल खोलने का निर्णय अभी जोखिम भरा हो सकता है। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर दौरे के दौरान भी कहा था कि स्कूल अभी नहीं खुलेंगे, राज्य में बच्चों को आनलाइन पढ़ाई से ही अभी कोर्स पूरा करना होगा।














