छत्तीसगढ़ - युवक का भगवान पर से उठा भरोसा तो मंदिरों में जाकर करने लगा यह कांड , हुआ गिरफ्तार

दुर्ग , 28-08-2025 7:44:32 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - युवक का भगवान पर से उठा भरोसा तो मंदिरों में जाकर करने लगा यह कांड , हुआ गिरफ्तार

दुर्ग 28 अगस्त 2025 - दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे अनोखे चोर को गिरफ्तार किया है, जो गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और अपनी नाराजगी भगवान पर निकालते हुए जिले के कई मंदिरों की दान पेटियों को अपना निशाना बनाता रहा। दुर्ग जिले का रहने वाला यशवंत उपाध्याय पिछले कुछ सालों से गंभीर बीमारी से पीड़ित था। लगातार इलाज और बीमारी के तनाव के चलते उसका भगवान पर से भरोसा उठ गया। इसी नाराजगी में उसने दुर्ग जिले के लगभग 10 मंदिरों में चोरी की।

चोरी करने से पहले आरोपी जिस मंदिर को निशाना बनाता था, उसकी रेकी करता था। रेकी पूरी होने के अगले दिन वह अपनी जूपीटर गाड़ी से मंदिर के पास पहुंचता और कुछ दूरी पर गाड़ी खड़ी कर देता। इसके बाद वह कपड़े बदलकर पैदल मंदिर तक जाता और ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देता। चोरी करने के बाद वह वापस अपनी जूपीटर के पास लौटता और फिर से कपड़े बदलकर निकल जाता था। आरोपी बार-बार कपड़े बदलता था, जिसके कारण उसकी पहचान CCTV फुटेज में आसानी से नहीं हो पा रही थी।

आरोपी ने नेवई थाना क्षेत्र में 02 , सुपेला थाना क्षेत्र में 03, पद्मनाभपुर थानाक्षेत्र में 01, भिलाई भट्ठी थाना क्षेत्र में 02 और भिलाई नगर थाना क्षेत्र में 01 सहित कई थाना क्षेत्र के मंदिरों में चोरी करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी यशवंत उपाध्याय वर्ष 2011-12 में मारपीट के एक प्रकरण में जेल गया था। जेल में उसकी मुलाकात पहले से निरुद्ध चोरी के अन्य अपराधियों से हुई। वहीं से उसका मन चोरी की ओर झुक गया। वर्ष 2012 में जेल से छूटने के बाद उसने मंदिरों में चोरी करना शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस ने यशवंत उपाध्याय को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान पचधारी डैम युवक डूबा, कई घंटों की मसक्कत के बाद शव हुआ बरामद
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान पचधारी डैम युवक डूबा, कई घंटों की मसक्कत के बाद शव हुआ बरामद
सक्ती - साली के साथ जीजा बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, जब पत्नी ने विरोध किया तब..
सक्ती - साली के साथ जीजा बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, जब पत्नी ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - वार्ड क्रमांक 02 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने फिनाईल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, ईलाज जारी
छत्तीसगढ़ - वार्ड क्रमांक 02 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने फिनाईल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, ईलाज जारी
छत्तीसगढ़ - 59 साल के मकान मालिक ने महिला किराएदार को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर दी..
छत्तीसगढ़ - 59 साल के मकान मालिक ने महिला किराएदार को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर दी..
छत्तीसगढ़ - होटल रॉयल कैसल में लगी भीषण आग, आननफानन में हॉटल को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ - होटल रॉयल कैसल में लगी भीषण आग, आननफानन में हॉटल को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर की खुदकुशी, शादी में रिश्तेदारी बन रही थी बाधा
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर की खुदकुशी, शादी में रिश्तेदारी बन रही थी बाधा
15 हजार की रिश्वत लेते थानेदार और 08 हजार की रिश्वत लेते महिला पंचायत सचिव गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
15 हजार की रिश्वत लेते थानेदार और 08 हजार की रिश्वत लेते महिला पंचायत सचिव गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार से एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार से एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
अमेरिका और इजरायल युद्ध का असर, देश मे टमाटर की कीमत 250 तो प्याज की कीमत 175 रुपये प्रति किलो से हुई पार
अमेरिका और इजरायल युद्ध का असर, देश मे टमाटर की कीमत 250 तो प्याज की कीमत 175 रुपये प्रति किलो से हुई पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH