ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश , दो युवती सहित चार आरोपी गिरफ्तार , इस तरह झाँसा दे कर करते थे ठगी ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश , दो युवती सहित चार आरोपी गिरफ्तार , इस तरह झाँसा दे कर करते थे ठगी ,,
जोधपुर 11 दिसम्बर 2020 - राजस्थान के जोधपुर में पुलिस ने लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है. जोधपुर पुलिस ने मुंबई में छापेमारी कर इस गिरोह की 02 महिलाओं समेत चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

इन्होंने जोधपुर में बड़ी ऑनलाइन धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था. मामला जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र का है. इस गिरोह ने 16 लाख 26 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की थी. एसआई हिंगलाज दान चारण ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में एडीसीपी उमेश ओझा और एसीपी नीरज शर्मा के सुपरविजन में तकनीकी सहायता से 2 महिलाओं सहित चार अभियुक्तों को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, बीते 06 सितंबर को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के 12 सेक्टर निवासी रितेश जैन की पत्नी आकांक्षा जैन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मार्को नामक व्यक्ति ने खुद को UK का रहने वाला बताया और फेसबुक पर उसके साथ दोस्ती कर ली. फिर उसने महिला से कहा कि उसे अपना कुछ सामान भारत भेजना है. इसी के चलते 31 जुलाई को एक महिला ने आकांक्षा को कॉल किया।

कॉल करने वाली महिला ने आकांक्षा को बताया कि उसके लिए कुछ सामान आया है. फिर महिला ने उससे कस्टम क्लीयरेंस के लिए 55 हजार रुपये मांगे. आकांक्षा ने ऑनलाइन पैसे अदा कर दिए. अगले दिन फिर उसी नंबर से आकांक्षा के पास कॉल आई. उधर से महिला ने कहा कि पार्सल में 30 हजार पाउंड हैं, जिसे भेजने का तरीका गैरकानूनी है।

महिला ने आकांक्षा को कानूनी कार्रवाई की धमकी दी. फिर आरबीआई के नाम से ईमेल भेजकर आकांक्षा पर मानसिक दबाव बनाया. और विभिन्न भारतीय बैंकों खातों में आकांक्षा से 16 लाख, 26 हजार रुपये की रकम डलवा ली. मानसिक दबाव और कानूनी कार्रवाई के डर से आकांक्षा ने ये पैसा उन्हें दिया. लेकिन कुछ दिन बाद आकांक्षा को अहसास हो गया कि उसके साथ ठगी हो गई है. तब जाकर उन्होंने 6 दिसंबर को पुलिस के पास मामला दर्ज कराया।

एसआई हिंगलाज दान ने बताया कि तभी से साइबर क्राइम यूनिट इस केस की छानबीन कर रही थी. एसीपी लादूराम, उपनिरीक्षक दिनेश डांगी, हेड कांस्टेबल कान सिंह की टीम ने सर्विलांस के जरिए आरोपियों को ट्रेस कर लिया. इसके बाद पुलिस की विशेष टीम मुंबई गई और मुंबई से गणेश, जितेंद्र, शिफा और शाहीन को गिरफ्तार कर लिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH