छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में पति बन रहा था बाधा , पत्नी ने प्रेमी से करवा दी पति की हत्या

दुर्ग , 27-08-2025 8:32:31 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में पति बन रहा था बाधा , पत्नी ने प्रेमी से करवा दी पति की हत्या

दुर्ग 27 अगस्त 2025 - दुर्ग जिले के नगपुरा चौकी क्षेत्र में अज्ञात शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है मामला प्रेम प्रसंग और अवैध संबंधों से जुड़ा हुआ था पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि पत्नी के प्रेमी ने शराब पिलाकर और पत्थर से सिर कुचलकर पति की हत्या कर दी थी।

मृतक की पहचान मृतक की पहचान सरस्वती नगर निवासी धनेश ठाकुर के रूप में हुई। उसकी पत्नी अंजनी ठाकुर और पड़ोसी छोटू उर्फ हरपाल सिंह के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे। धनेश इन संबंधों का विरोध करता था और पत्नी व प्रेमी के मिलने-जुलने में हमेशा आड़े आता था। जांच में पता चला कि अंजनी और हरपाल सिंह ने धनेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी।

22 अगस्त की रात हरपाल सिंह धनेश को बहाने से नगपुरा स्थित आंवला बगीचे में लेकर गया। वहां उसे शराब पिलाई गई। नशे में धुत होने के बाद हरपाल ने पहले विवाद किया और फिर पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर धनेश की हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को वहीं छोड़कर आरोपी फरार हो गया। नगपुरा चौकी पुलिस को 23 अगस्त की सुबह आंवला बगीचे में एक अज्ञात शव की सूचना मिली थी। शव की पहचान धनेश ठाकुर के रूप में हुई।

पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और शक की सुई पत्नी व उसके प्रेमी पर जाकर अटक गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पत्नी अंजनी और प्रेमी हरपाल सिंह ने हत्या की वारदात को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर और अन्य साक्ष्य जब्त कर लिए हैं। इसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान पचधारी डैम युवक डूबा, कई घंटों की मसक्कत के बाद शव हुआ बरामद
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान पचधारी डैम युवक डूबा, कई घंटों की मसक्कत के बाद शव हुआ बरामद
सक्ती - साली के साथ जीजा बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, जब पत्नी ने विरोध किया तब..
सक्ती - साली के साथ जीजा बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, जब पत्नी ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - वार्ड क्रमांक 02 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने फिनाईल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, ईलाज जारी
छत्तीसगढ़ - वार्ड क्रमांक 02 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने फिनाईल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, ईलाज जारी
छत्तीसगढ़ - 59 साल के मकान मालिक ने महिला किराएदार को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर दी..
छत्तीसगढ़ - 59 साल के मकान मालिक ने महिला किराएदार को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर दी..
छत्तीसगढ़ - होटल रॉयल कैसल में लगी भीषण आग, आननफानन में हॉटल को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ - होटल रॉयल कैसल में लगी भीषण आग, आननफानन में हॉटल को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर की खुदकुशी, शादी में रिश्तेदारी बन रही थी बाधा
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर की खुदकुशी, शादी में रिश्तेदारी बन रही थी बाधा
15 हजार की रिश्वत लेते थानेदार और 08 हजार की रिश्वत लेते महिला पंचायत सचिव गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
15 हजार की रिश्वत लेते थानेदार और 08 हजार की रिश्वत लेते महिला पंचायत सचिव गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार से एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार से एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
अमेरिका और इजरायल युद्ध का असर, देश मे टमाटर की कीमत 250 तो प्याज की कीमत 175 रुपये प्रति किलो से हुई पार
अमेरिका और इजरायल युद्ध का असर, देश मे टमाटर की कीमत 250 तो प्याज की कीमत 175 रुपये प्रति किलो से हुई पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH