सक्ती - द्वारिका देवांगन और सीताराम देवांगन गिरफ्तार , विधवा चाची के साथ किया था यह कांड

सक्ती , 27-08-2025 12:01:08 PM
Anil Tamboli
सक्ती -  द्वारिका देवांगन और सीताराम देवांगन गिरफ्तार , विधवा चाची के साथ किया था यह कांड

सक्ती 27 अगस्त 2025 - सक्ती कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बना कर दूसरे के जमीन हड़पने की कोशिस करने वाले दो आरोपी द्वारिका उर्फ कुंदन देवांगन पिता स्व. देवचरण देवांगन उम्र 62 साल , सीताराम देवांगन पिता स्व. देवचरण देवांगन उम्र 50 साल निवासी कसेर पारा के खिलाफ धारा 420 ,467, 468, 471, 34, 201, 120 (बी) IPC के तहत कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

सक्ती पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया कचरा बाई देवांगन पति सोनसाय देवांगन उम्र 63 वर्ष निवासी वार्ड कमांक 05 थाना सक्ती ने CJM कोर्ट में परिवाद पत्र पेश किया था। परिवाद पत्र के जांच पर न्यायलय द्वारा आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर अग्रीम कार्यवाही करने के निर्देश पर उच्चाधिकारी से प्राप्त निर्देश पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारिका उर्फ कुंदन देवांगन ने बताया कि कचरा बाई देवांगन उसकी चचेरी बहन है। चाचा देवान देवांगन की मृत्यु वर्ष 2000 में हो जाने व चाचा का कोई वारिस नही होने से कसेरपारा वार्ड क्रमांक 02 सक्ती मे स्थित नजुल शीट कमांक 16 में प्लॉट क्रमांक 26 रकबा 2422 वर्गफुट खाली जमीन को चाचा देवान देवांगन के नाम फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बना कर अपने तथा अपने भाई सीताराम देवांगन नाम मे नामांतरण करने के लिए SDM कार्यालय सक्ती में आवेदन दिया था।

आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबुत पाये जाने पर आरोपी 01द्वारिका उर्फ कुंदन देवांगन पिता स्व. देवचरण देवांगन उम्र 62 साल, 02 सीताराम देवांगन पिता स्व. देवचरण देवांगन उम्र 50 साल निवासी कसेर पारा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में सक्ती थाना प्रभारी लखन लाल पटेल के नेतृत्व में ASI एंथोनी एक्का, सुरेन्द्र सिंह ठाकूर, प्रधान आरक्षक उमेश साहू , संजीव शर्मा, आरक्षक जोगेश राठौर, यादराम चन्द्रा एवं थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH