आज का राशिफल , दिनांक 25 अगस्त 2025 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 25-08-2025 1:54:53 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 25 अगस्त 2025 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 25 अगस्त 2025 - 25 अगस्त के दिन सोमवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। सोमवार के दिन शिव जी की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शंकर की उपासना करने से जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 25 अगस्त का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 25 अगस्त को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

मेष राशि - मेष राशि वालों को आज के दिन संतुलन पर जोर देने की जरूरत है। रिश्तों में ईमानदारी और खुला संवाद बहुत जरूरी है। पेशेवर तौर पर, तनाव को मैनेज करना और कार्यों को प्रभावी ढंग से प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है। आर्थिक रूप से, खर्चों को लेकर सतर्क रहें और बड़ा निवेश करने से पहले दो बार सोचें।

वृषभ राशि - आज के दिन धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूर रहें। अपनी सेहत का ख्याल रखें। आज का आपका दिन बेहद शुभ माना जा रहा है। किसी खुले पार्क में ब्रीदिंग एक्सरसाइज या योग करने से तनाव को कम करने में मदद मिलेगी।

मिथुन राशि - आज के दिन तनाव कम लें। मन और शरीर दोनों को कंट्रोल में रखने का एक अच्छा तरीका योग है। आज का दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। पैसों के मामले में सोच समझकर ही डिसीजन लें।

कर्क राशि - आज के दिन बॉडी को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज जरूर करें। आपका दिन उथल-पुथल से भरपूर साबित हो सकता है। काम के प्रेशर के चलते आपका स्ट्रेस बढ़ सकता है। याद रखें, काम से भी ज्यादा जरूरी आपकी मेंटल हेल्थ है।

सिंह राशि - आज के दिन समय-समय पर ब्रेक लेते रहें। आज के दिन आपके जीवन में कई बदलाव हो सकते हैं। चाहे मामला प्रेम का हो, नौकरी का हो, सेहत का हो, धन का हो, परिवार का हो, आज कोई खुशखबरी या बैड न्यूज भी मिल सकती है।

कन्या राशि - आज के दिन आपका समय काफी शानदार रहने वाला है। कुछ लोगों को अपने पद या सैलरी में वृद्धि देखने को मिल सकती है। पैसे के मामले में भाग्य आपके साथ है। इमोशनल पक्ष और माफ करने की क्षमता पर ध्यान केंद्रित रखें।

तुला राशि - आज के दिन चाहे जो भी हो अपना पॉजिटिव नजरिया बनाए रखें। आज का दिन हैप्पी-हैप्पी रहने वाला है। किसी इन्वेस्टमेंट से आपको अच्छा पैसा मिल सकता है। ज्वैलरी में इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज का दिन शुभ है।

वृश्चिक राशि - आज का दिन आपके रोमांटिक जीवन में बदलाव का संकेत दे रहा है। आप रिश्तों में नए और गंभीर स्टेज पर हैं। मुश्किल वक्त के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। अब आप उन गंभीर जिम्मेदारियों को लेने के लिए तैयार हैं, जो करियर लाइफ का जरूरी हिस्सा हैं।

धनु राशि - आज के दिन वाद -विवाद से दूर रहना बेहतर है। सेहत का ख्याल रखें। आपके लिए ये दिन काफी प्रोडक्टिव रहने वाला है। अपनी फैमिली के साथ कुछ टाइम स्पेंड करें। लव के मामले में आपका दिन शानदार रहेगा।

मकर राशि - आज का दिन हलचल से भरपूर रहने वाला है। काम के सिलसिले में आपको थोड़ी बहुत डांट या फटकार पड़ सकती है। अपनी पॉजिटिव एनर्जी को बनाए रखें। बाहर के खाने से परहेज करें। अपनी फिटनेस पर फोकस करें।

कुंभ राशि - आज के दिन कुंभ राशि के जातकों का दिन काफी एनर्जेटिक रहने वाला है। अपनी इस एनर्जी का सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे तो दिन का लाभ उठा सकेंगे। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन वालों के बीच थोड़ी बहुत तकरार हो सकती है।

मीन राशि - आज के दिन लंबे समय से चले आ रहे मामले सुलझ सकते हैं। इससे मौजूदा गलतफहमियों को सुलझाने में मदद मिलेगी। करीबियों के बीच बात-चीत बेहतर होगी। खर्चों पर ध्यान दें। जंक फूड्स का सेवन कम से कम करें।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH