अज्ञात कारणों से किराये के मकान में फाँसी लगा कर युवक ने की खुदकुशी , पुलिस मामले की जाँच में जुटी ,,
रायपुर , 11-12-2020 3:11:34 AM
रायपुर 10 दिसम्बर 2020 - राजधानी रायपुर के कुशालपुर क्षेत्र में स्थित साहू पारा क्षेत्र में एक युवक ने किराये के मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सुचना मिलने पर पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच में जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम बंशी लाल सोनी उम्र 30 वर्ष जिसने आज दोपहर को अपने किराये के मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. प्राथमिक दृष्टया से देखा गया तो मृतक के खुदकुशी की वजह आर्थिक तंगी और गरीबी लग रही है।
बता दें मृतक की दो लड़कियां है अनुमान लगाया जा रहा है की कर्जदारों से परेशान होकर मृतक ने ये कदम उठाया होगा मृतक ठेले में सब्जी बेचने का काम करता था फिलहाल राजधानी पुलिस शव पंचनामा कर मामले की विवेचना में जुट गई है।














