छत्तीसगढ़ - आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जीवाड़ा , फर्जी अंकसूची के जरिये नौकरी करने वाली 04 सहायिका गिरफ्तार

बलरामपुर , 24/08/2025 3:33:00 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जीवाड़ा , फर्जी अंकसूची के जरिये नौकरी करने वाली 04 सहायिका गिरफ्तार

बलरामपुर 24 अगस्त 2025 - बलरामपुर में जिले आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची लगा कर भर्ती प्रक्रिया में महिलाएं शामिल हुई और नियुक्त हो गई. फर्जी अंकसूची लगाकर नियुक्ति पाने वाली अरमाना पिता समसेर आलम, रीजवाना पिता अरुद्दीन, प्रियंका यादव पिता आशीष यादव और सुशीला सिंह पिता उमाशंकर के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जीवाड़ा की शिकायत ग्राम जारगीम की गायत्री ने कलेक्टर से की थी. इस मामले में बलरामपुर कलेक्टर ने फर्जी अंकसूची एवं अन्य दस्तावेज तैयार करने में संलिप्त पाए जाने वालों के विरूद्ध तत्काल FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए थे. साथ ही SDM और जिला शिक्षा अधिकारी शंकरगढ़ को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए थे. तीन सदस्यीय जांच दल का गठन कर मामले की जांच की गई.

परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना शंकरगढ़ में उपस्थित होकर दस्तावेजों का अवलोकन किया गया. दस्तावेजों के अवलोकन करने पर आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में आंगनबाड़ी केन्द्र बहेराटोली जारगीम कटहरपारा महुआडीह धाजापाठ कोठली डूमरपानी बेलकोना के रिक्त पद के विरूद्ध प्राप्त आवेदन में क्रमश अरमाना पति समसेर आलम, रीजवाना पति अमरूद्दीन, प्रियंका यादव पति आशीष यादव, सुशीला सिंह पति उमाशंकर द्वारा अजीजी पब्लिक स्कूल भगवतपुर / कुसमी का कक्षा 8वीं का अंकसूची संलग्न किया जाना पाया गया, जिसके आधार पर उनकी नियुक्ति आगनबाड़ी सहायिका के पद पर की गई है, जो प्रथम दृष्टया संदेहास्पद प्रतीत हुआ. जांच में सभी की नियुक्ति फर्जी अंकसूची के आधार पर किया जाना पाया गया. इसके चलते चारों महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज कर चाराें महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH