छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने सर्विस रायफल से गोली मारकर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

सुकमा , 23-08-2025 11:16:13 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने सर्विस रायफल से गोली मारकर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

सुकमा 23 अगस्त 2025 - सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित मिनपा कैंप से शनिवार को एक दुःखद खबर निकल कर सामने आई है यहां CRPF की 2वीं बटालियन के जवान शशि भूषण कुमार ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे कैंप में अफरा-तफरी मच गई और साथी जवान सदमे में हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जवान शशि भूषण ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान अचानक उसने अपनी ही राइफल से खुद को गोली मार ली आसपास मौजूद जवान कुछ समझ पाते उससे पहले ही शशि भूषण गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे तत्काल कैंप अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि जवान कुछ दिन पहले ही छुट्टी बिताकर अपने गृह प्रदेश से कैंप लौटा था। साथियों का कहना है कि छुट्टी से लौटने के बाद से वह सामान्य दिखाई दे रहा था, लेकिन आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने घटना की आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि जवान ने किन परिस्थितियों में इतना बड़ा कदम उठाया।

फिलहाल पुलिस और CRPF अधिकारियों की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक, व्यक्तिगत या मानसिक तनाव की क्या वजह थी, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH