पूर्व सरपंच ने प्रेमिका की गला दबा कर की हत्या , फिर लाश के 07 टुकड़े कर लगाया ठिकाने , हुआ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश , 21/08/2025 9:19:09 PM
Anil Tamboli
पूर्व सरपंच ने प्रेमिका की गला दबा कर की हत्या , फिर लाश के 07 टुकड़े कर लगाया ठिकाने , हुआ गिरफ्तार

झांसी 21 अगस्त 2025 - उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र में पूर्व सरपंच संजय पटेल ने अपनी गर्लफ्रेंड रचना यादव (35) की गला घोंटकर हत्या कर दी फिर साक्ष्य छिपाने आरोपी ने रचना के शव के 7 टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंक दिया। किशोरपुरा गांव में यह सनसीखेज वारदात 9 अगस्त को हुई थी।

पुलिस के मुताबिक, रचना यादव हत्याकांड में पूर्व सरपंच संजय पटेल के साथ उसका भतीजा संदीप पटेल और प्रदीप उर्फ दीपक अहिरवार भी शामिल है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, लेकिन प्रदीप अहिरवार फरार है। पुलिस उसे तलाश रही है।

किशोरपुरा गांव में रचना के गुमशुदगी की चर्चाएं थीं, इस बीच एक किसान के खेत में बने कुएं से बदबू आ रही थी। छानबीन की गई तो पता चला किसी का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुएं से दो बोरियां निकाली। जिसमें महिला का धड़ और जांघ के हिस्से मिले। पुलिस ने कुआं खाली कराया तो एक बोरी में उसका हाथ मिला, लेकिन सिर नहीं मिला। जिस कारण शिनाख्त कर पाना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा था। हत्या की पुष्टि होने पर पूर्व प्रधान संजय पटेल और उसके भतीजे संदीप को गिरफ्तार किया। साथ ही लखेरी नदी से रचना का सिर बरामद किया।

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के मैलवारा गांव निवासी रचना यादव की दो शादियां हुईं, लेकिन दोनों रिश्ते टूट गए। रचना ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ रेप और हत्या की कोशिश का केस दर्ज कराया था। संजय इस केस में उसकी मदद कर रहा था। मदद के दौरान ही रचना यादव और संजय में नजदीकियां बढ़ीं और दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। बाद में रचना संजय पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी। जबकि, संजय शादी के लिए तैयार नहीं था। काफी समझाने के बाद भी जब वह नहीं मानी तो हत्या की साजिश रची।

संजय, संदीप और प्रदीप ने 9 अगस्त को रचना को कार में घुमाने के बहाने बुलाया। कार में ही गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर किशोरपुरा गांव के पास कुएं पर शव के 7 टुकड़े कर तीन बोरियां कुएं में फेंक दी और बाकी हिस्से 7 किलोमीटर दूर नदी में डाल दिए।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH