आज का राशिफल , दिनांक 20 अगस्त 2025 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 20-08-2025 1:31:37 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 20 अगस्त 2025 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 20 अगस्त 2025 - ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 20 अगस्त का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 20 अगस्त 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और कौन-सी राशियां रहें सतर्क।

मेष राशि - आप अपने दिन की शुरुआत योग से करना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पूरा दिन आर्थिक रूप से अच्छा दिख रहा है। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहने वाली है। मानसिक रूप से आप अच्छे रहने वाले हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृषभ राशि - आज पूरे दिन आपकी ऊर्जा का स्तर बना रहेगा। आपकी कोई पुरानी बीमारी आज आपको परेशान कर सकती है। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। ऑफिस में किसी कलीग की मदद की जरूरत पड़ सकती है।

मिथुन राशि - आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। आय के नए स्रोत उत्पन्न होंगे। घर के माहौल में पॉजिटिविटी बनी रहेगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। अपनों का साथ मिलेगा। यात्रा का योग है। कार्यस्थल पर कोई उच्चाधिकारी आपके काम से प्रसन्न हो सकता है।

कर्क राशि - आज आपको आर्थिक रूप से प्लान बनाने की जरूरत है, वरना बजट बिगड़ सकता है। ऑफिस में पॉलिटिक्स से दूरी बनाए रखें। परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारिक रूप से सुदृढ़ होंगे।

सिंह राशि - आज घरेलू मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से आर्थिक लाभ के संकेत हैं। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

कन्या राशि - आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ बातचीत में संतुलित रहें। कारोबार के लिए माता-पिता से धन मिल सकता है। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। यात्रा लाभप्रद नहीं रहेगी। जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य पर नजर रखें।

तुला राशि - आज का दिन यह उन बेहतरीन दिनों में से एक है जब आप कार्यस्थल पर अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की सराहना करेंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक राशि - आज आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी। वाणी में मधुरता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के मौके मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

धनु राशि - आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। अपने भविष्य को समृद्ध बनाने के लिए आपने अतीत में जो भी पैसा निवेश किया था, उसका आज फल मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ घर में सुख-शांति और समृद्धि लाती है। अपने साझेदारों को हल्के में न लें। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मकर राशि - आज आपको अपनी फीलिंग्स पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। किसी महंगी चीज पर खर्च करने से पहले विचार करें। आप भविष्य की कई परेशानियों से बच सकते हैं। कुछ लोगों के लिए पदोन्नति मिल सकती है। किसी कलीग के साथ मिलकर किसी प्रोजेक्ट में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

कुंभ राशि - आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और आज कुछ असाधारण करेंगे। धन का मैनेजमेंट करना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन का सबसे अच्छा दिन बन सकता है। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

मीन राशि - आज मीन राशि वालों के लिए नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के मौके मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। लेकिन कुछ जातकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिवार की जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें और आर्थिक रूप से बजट बनाकर चलें।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH