छत्तीसगढ़ - 12वी की छात्रा ने ब्वॉयफ्रेंड को वीडियो कॉल कर कहा.. आखरी बार देख लो , फिर लगा ली फाँसी

बलरामपुर , 20/08/2025 12:23:52 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 12वी की छात्रा ने ब्वॉयफ्रेंड को वीडियो कॉल कर कहा.. आखरी बार देख लो , फिर लगा ली फाँसी

बलरामपुर 20 अगस्त 2025 - बलरामपुर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग छात्रा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आत्मघाती कदम उठाने से पहले छात्रा अपने बॉयफ्रेंड से लगातार चैट कर रही थी। बॉयफ्रेंड के बातचीत से बचने और वीडियो कॉल न करने पर नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। आत्महत्या से ठीक पहले उसने मैसेज भेजकर लिखा कि “आखिरी बार वीडियो कॉल में देख लो, मैं मरने जा रही हूं।” यह घटना तातापानी पुलिस चौकी क्षेत्र के भीतियाही गांव की है।

मृतका 12वीं कक्षा की छात्रा थी और भंवरमाल में स्थित एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। फिलहाल छुट्टियों में वह अपने गांव भीतियाही आई हुई थी। घटना 17 अगस्त की शाम की बताई जा रही है। छात्रा अपने घर के कमरे में अकेली थी। इसी दौरान वह मोबाइल फोन से अपने कथित बॉयफ्रेंड से चैट कर रही थी। चैट के दौरान युवक ने उससे बातचीत करने से परहेज किया और वीडियो कॉल से भी कतराने लगा।

इससे आहत होकर छात्रा ने बॉयफ्रेंड को अंतिम मैसेज भेजा कि “एक बार वीडियो कॉल में देख लो, मैं मरने जा रही हूं।” इसके बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि छात्रा की मोबाइल चैट और कॉल डिटेल की भी जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना के समय उसकी आखिरी बातचीत किन परिस्थितियों में हुई थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH