बड़ी खबर - NDA ने उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम का किया एलान , इन्हें बनाया अपना प्रत्याशी

नई दिल्ली , 18/08/2025 1:48:24 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर - NDA ने उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम का किया एलान , इन्हें बनाया अपना प्रत्याशी

नई दिल्ली 18 अगस्त 2025 - महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन देश के नए उपराष्ट्रपति बन सकते हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जानकारी देते हुए ​बताया है कि NDA ने सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसका ऐलान करते हुए बताया कि सीपी राधाकृष्णन NDA के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। अभी सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के गवर्नर हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी के संसदीय बोर्ड की बैठक उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम फाइनल करने के लिए बुलाई गई थी।

बता दें कि तमिलनाडु के तिरुप्पुर में 20 अक्टूबर 1957 को जन्मे चन्द्रपुरम पोनुस्वामी राधाकृष्णन  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे हैं। वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। सीपी राधाकृष्णन ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत RSS और जनसंघ से की थी। वे 1998 और 1999 में कोयम्बटूर से सांसद चुने गए थे। 2003 से 2006 तक तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं।

सीपी राधाकृष्णन फरवरी 2023 से जुलाई 2024 तक झारखंड के राज्यपाल रहे। इसके अलावा मार्च से जुलाई 2024 तक तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार और मार्च से अगस्त 2024 तक पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाला। 31 जुलाई 2024 से वे महाराष्ट्र के राज्यपाल पद पर आसीन हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH