शर्मनाक वारदात - बेटे ने दो बार अपनी बुजुर्ग माँ को बनाया हवस का शिकार , कहा ये तेरी...

नई दिल्ली , 18/08/2025 1:35:49 AM
Anil Tamboli
शर्मनाक वारदात - बेटे ने दो बार अपनी बुजुर्ग माँ को बनाया हवस का शिकार , कहा ये तेरी...

नई दिल्ली 18 अगस्त 2025 - दिल्ली के हौज काजी इलाके में 39 साल के बेटे ने अपनी 65 साल की मां के साथ कथित तौर पर एक बार नहीं बल्कि दो बार रेप किया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे का कहना है कि वह उसे पिछले कर्मो की ‘सजा’ दे रहा है। उसके बेटे का दावा है कि कई साल पहले उसकी मां का विवाहेत्तर संबंध था।

मिली जानकारी के अनुसार हौज काजी इलाके में रहने वाली पीड़िता ने बेटी के साथ थाने पहुंचकर कथित दुराचार की शिकायत दर्ज करायी है। पीड़िता के मुताबिक घटना इसी माह की शुरूआत में धार्मिक यात्रा से लौटने के बाद हुई थी। पीड़िता के परिवार में उसका रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी पति, एक बेटी और आरोपी बेटा है। उसकी एक बेटी की शादी हो चुकी है और वह मोहल्ले में ही अपने ससुराल में रहती है। पीड़िता ने बताया कि बीते माह 17 जुलाई को वह अपने पति और छोटी बेटी के साथ हज करने के लिए सऊदी अरब गये थे।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी बेटा चाहता था कि पिता उसे तलाक दे दे। उसका कहना था कि उसे यह जानकारी हुई है कि जब वह छोटा था तब उसकी मां का अन्य पुरूषों के साथ संबंध था। आरोपी ने अपने पिता को बार-बार फोन कर यही बातें कहीं। जिसके बाद परेशान होकर परिवार एक अगस्त को दिल्ली लौट आया।

परिवार के घर पहुंचते ही आरोपी बेटे ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। पिटाई के बाद डरी हुई महिला अपनी बड़ी बेटी के पास जाकर रहने लगी। बीते 11 अगस्त को फिर से बेटे ने ताडंव शुरू कर दिया तो वह घर लौट आयी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि घर पहुंचने पर बेटे ने उससे अकेले में बात करने के लिए परिवारवालों से कहा। 

इसके बाद वह उसे कमरे में ले गया और वहां उसके साथ दुराचार किया। आरोपी बेटा बार-बार यही कह रहा था कि वह उसे पिछले कर्मों की सजा दे रहा है। वहीं पीड़िता बेटे के सामने गिड़गिड़ाती रही कि वह उसकी मां है। बेटे की घिनौनी हरकत के बाद सदमे में आ चुकी महिला ने उस समय घर वालों से कुछ नहीं कहा और बेटी के कमरे में सोने चली गयी। लेकिन उसी दिन भोर में आरोपी बेटा फिर कमरे में घुस गया और उसके साथ दोबारा बलात्कार किया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH