छत्तीसगढ़ - एकतरफा प्यार में पागल युवक ने युवती को बेरहमी से उतारा मौत के घाट , वारदात से मची सनसनी

बलरामपुर , 17/08/2025 2:52:52 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - एकतरफा प्यार में पागल युवक ने युवती को बेरहमी से उतारा मौत के घाट , वारदात से मची सनसनी

बलरामपुर 17 अगस्त 2025 - बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हर्री गांव की एक युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी चंदर सोनवानी युवती का पीछा करता था और उससे फोन पर बात करने का दबाव डालता था। इंकार करने पर उसने युवती की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह घटना 12 अगस्त की है। कुसमी थाना क्षेत्र के हर्री गांव निवासी मनरूप लकड़ा सुबह खेत में काम करने के लिए घर से निकले थे। दोपहर में वे भैंस चराने चले गए और उनकी बेटी हेमंती लकड़ा (20) घर पर अकेली थी। शाम लगभग 5 बजे जब वे घर लौटे तो देखा कि उनकी बेटी खून से लथपथ पड़ी है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतका के पिता मनरूप लकड़ा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि करीब 20-22 दिन पहले भी गांव का युवक चंदर सोनवानी उनकी हेमंती का मोबाइल छीनने की कोशिश की थी और गला दबाकर धमकाया था। इतना ही नहीं, उसने उसे डंडे से भी मारा था। उस समय गांव वालों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था।

लेकिन आरोपी की मानसिकता नहीं बदली और वह लगातार युवती पर दबाव डाल रहा था कि वह उससे फोन पर बातचीत करे। जब युवती ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और उसे नकार दिया, तो आरोपी ने क्रोधित होकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद से आरोपी चंदर सोनवानी (39) फरार हो गया था। आखिरकार 16 अगस्त की सुबह 5 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे ग्राम उमको से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

कुसमी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी मूल रूप से हर्री गांव का ही रहने वाला है और मृतका पर लंबे समय से गलत नीयत रखता था। उसके खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH